लालू ने भी कांग्रेस के जुगाड़ से चलायी थी राबड़ी देवी की कबाड़ सरकार : सुशील मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद भूल गए कि उन्होंने राबड़ी देवी की कबाड़ सरकार को कांग्रेस के जुगाड़ से चलाया गया था। बहुमत साबित करने के लिए कांग्रेस के सभी 35 विधायक मंत्री बना दिये गए थे। स्पीकर का पद भी राजद अपने पास नहीं रख पाया था। सूबे में मंत्री बनने वालों में पहली बार विधायक बनने वाले अनुभवहीन कबाड़ भी थे।
बिहार के पूर्व सीएम एवं राजद प्रमुख लालू यादव ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए कहा था कि डबल इंजन की सरकार में ईंधन नहीं बचा। दोनों इंजन कबाड़ हो गया है। इनके कबाड़ के जुगाड़ से बिहारी त्राहिमाम है। जल्दी हटाओ इन्हें बिहार से।
बिहार में नंबर, अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जिसको लेकर सूबे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सोशल मीडिया के जरिए ठनी हुई है। वर्तमान में बिहार जहां बाढ़ और कोरोना महामारी से बेहाल है। वहीं विपक्ष इस अपदा काल में सत्ता पक्ष पर लोगों के बीच जाकर उनकी मदद नहीं करने का आरोप लगा रहा है। विपक्षी नेता सत्ता पक्ष की बाढ़ और कोरोना महामारी से निपटने के बद इंतजामी को लेकर भी बिहार सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वहीं सत्ता पक्ष भी इनसे पीछे कहां रहने वाला है वो भी एक - एक कर विपक्षियों की पूर्व में की गई कमियों को जनता के बीच लाता दिखाई दे रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS