शराब तस्करों ने होमगार्ड जवान को वाहन से कुचलकर मार डाला

शराब तस्करों ने होमगार्ड जवान को वाहन से कुचलकर मार डाला
X
बिहार में कहने के लिए तो पूर्ण रूप से शराबबंदी है। लेकिन रोज हो रहे नए-नए खुलासों से बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी की पोल खुल रही है। अब पूर्णिया से शराब तस्करों के दुसाहस का मामला सामने आया है। यहां शराब तस्करों ने ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड जवानों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिनमें से एक होमगार्ड जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके बिहार में जमकर शराब तस्करी का करोबार फलफूल रहा है। बीते दिन राजधानी पटना में इससे पहले 5 हजार शराब की पेटियां बरामद हुईं। अब ताजा मामला पूर्णिया जिले से सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्णिया जिले के बायसी थाना इलाके के दालकोला चेक पोस्ट पर दो होमगार्ड ड्यूटी दे रहे थे। जहां दोनों होमगार्ड ने शराब तस्करों के वाहन को रोकने का प्रयास किया। शराब तस्करों ने गाड़ी रोकने की वजह ड्यूटी दे रहे दोनों होमगार्ड के जवानों पर ही चढ़ा दी। शराब तस्करों की इस दुसाहसिक वारदात के चलते दुर्घटना का शिकार होकर एक होमगार्ड जवान ने मौके पर ही तम तोड़ दिया। जबकि दूसरे होमगार्ड जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी होमगार्ड जवान को पहले तो बायसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां होमगार्ड जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक कार से तस्कर बंगाल की ओर से शराब लेकर आ रहे थे। संदेह होने पर दालकोला चेक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवान विद्यानंद कुमार व गणेश पासवान ने शराब तस्करों के वाहन को रोकने का प्रयास किया। वहीं तस्करों ने अपना वाहन रोकने की जगह दोनों होमगार्ड जवानों को ही कुचल दिया। शराब तस्करों ने दोनों जवानों को कुचलकर भागने का भी प्रयास किया। इस दौरान एनएच 31 पर गार्डनर से टकराकर शराब तस्करों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो गया। इस दौरान मौका पाकर तस्कर भी शराब से लदी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची बायसी थाना पुलिस ने होमगार्ड जवान गणेश 35 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बायसी थाना अध्यक्ष शशीकांत सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान जयप्रकाश यादव का उपचार पूर्णिया के सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तस्करों के वाहन को भी जब्त कर लिया है। जिसमें जांच के दौरान 21 काटून 375 एमएल की करीब 500 बोतलें बरामद हुईं हैं।

Tags

Next Story