LJP सांसद प्रिंस राज ने रेप केस में गिरफ्तारी से राहत पाने को किया कोर्ट का रुख, पार्टी की पूर्व नेता ने लगाए हैं संगीन आरोप

LJP सांसद प्रिंस राज ने रेप केस में गिरफ्तारी से राहत पाने को किया कोर्ट का रुख, पार्टी की पूर्व नेता ने लगाए हैं संगीन आरोप
X
बिहार से एलजेपी के सांसद प्रिंस राज पासवान ने रेप केस में गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली के एक कोर्ट का रुख किया है। प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

बिहार (Bihar) की समस्तीपुर सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद प्रिंस राज पासवान ( MP Prince Raj Paswan) ने रेप मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत पाने को दिल्ली के एक कोर्ट (Delhi court) का रुख किया है। एलजेपी सांसद प्रिंस राज पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पार्टी की एक पूर्व महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म का मामला (rape case) दर्ज कराया है।

दिल्ली के एक कोर्ट के निर्देश पर प्रिंस राज पर (Prince Raj rape case) एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस (Police) जानकारी के अनुसार इस संबंध में कोर्ट अदालत का आदेश गुरुवार को आया। फिर कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस राज पर आईपीसी की धारा 376, 376 (2)(K), 506, 201, 120B के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस का कहना है कि इस केस में तफ्तीश शुरू कर दी है। पर अभी तक मामले को लेकर किसी से पूछताछ नहीं हुई है।

मामले के मुख्य आरोपी प्रिंस राज एलजेपी नेता चिराग पासवान (LJP leader Chirag Paswan) के चचेरे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में चिराग का नाम भी शामिल है। पीड़िता का कहना है कि चिराग द्वारा उस पर दवाब बनाया गया कि वह मामले की शिकायत पुलिस से ना करे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित युवती ने करीब तीन महीने पूर्व कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दी थी। पर मामले को लेकर केस अब दर्ज हुआ है। यह मामला कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाई गई थी। प्रिंस राज द्वारा वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत भी नहीं करने के लिए उसे धमकी दी गई। आपको बता दें सांसद प्रिंस राज ने भी इस केस को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें प्रिंस ने पीड़िता के आरोप को गलत बताया है। साथ उन्होंने खुद पर लगे आरोपों का खंडन भी किया है।

चिराग पर पीड़िता ने लगाया ये आरोप

शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि मामले को लेकर उसने चिराग पासवान से भी मुलाकात की थी। चिराग ने उन्हें पूरे केस को सुलझाने का भरोसा दिया था। केस नहीं दर्ज कराने के लिए तैयार किया। फिर चिराग द्वारा मामले में आगे एक्शन नहीं लिया गया।

एलजेपी ने मामले को सियासी साजिश करार दिया

वहीं एलजेपी नेता श्रवण कुमार ने प्रिंस राज दावा किया कि उनके खिलाफ सियासी साजिश के तहत आरोप लगाए गए है। साथ ही उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। श्रवण ने बताया कि प्रिंस राज ने उक्त महिला के खिलाफ फरवरी में दिल्ली पुलिस को ब्लैकमेल की शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार रेप की यह वारदात 2020 में हुई थी। वहीं किसी का नाम उजागर बिना किए श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि यह सियासी साजिश है। साथ ही अपील की है कि पुलिस को प्रिंस राज की शिकायत पर तफ्तीश शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही श्रवण ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। श्रवण ने कहा है कि हनी ट्रैप के केस भी होते हैं।

Tags

Next Story