Lockdown : कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर फंसे दूल्हा-दुल्हन और बारातियों की भी हुई भारी किरकिरी

Lockdown : कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर फंसे दूल्हा-दुल्हन और बारातियों की भी हुई भारी किरकिरी
X
बिहार में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच बिहार की विभिन्न जगहों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं बेगूसराय से भी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसमें कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करना एक दूल्हा-दुल्हन को महंगा पड़ गया है।

बिहार (Bihar) में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस (Corona virus) पर काबू पाने के लिए 10 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। जो बुधवार से पूरे बिहार में लागू हो गया है। इस दौरान बिहार के विभिन्न हिस्सों से लॉकडाउन के उल्लंघन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस तरह की एक तस्वीर बेगूसराय जिले से भी सामने आई है। जहां पर एक दूल्हा और दुल्हन (Bride and groom) को कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) का उल्लंघन (Corona Guideline Violation) करना महंगा पड़ गया। बेगूसराय (Begusarai) में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर पुलिस ने नवविवाहित जोड़े (Newly married couple) के वाहन को रोक लिया। यह पूरा मामला बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल क्षेत्र के परिहारा थाना क्षेत्र से सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बखरी थाना क्षेत्र के समसा के रहने वाले विजय कुमार का विवाह सहरसा जिले निवासी युवती नेहा कुमारी से 3 मई को हुई थी। शादी (marriage) संपन्न होने के बाद 4 मई को दुल्हन को दूल्हे के साथ उसके घर समसा आना था। पर वर्षा ज्यादा होने की वजह से रास्ता जाम हो गया। जिसकी वजह से नव विवाहित जोड़ा समसा नहीं पहुंच सका। दूसरी ओर इसी दौरान 5 मई को बिहार में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन लागू हो गया। पर नव विवाहित जोड़े को इसी दौरान समसा स्थित अपने घर आना था।

आपको बता दें सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में 5 मई से 15 मई तक कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन के दौरान निजी वाहनों के संचालन पर भी रोक है। बुधवार को जब दूल्हा विजय कुमार अपनी दूल्हन नेहा कुमारी के साथ वापस आ रहे थे। इसी कड़ी में परिहारा पुलिस ने पति-पत्नी को को रोक लिया। पुलिस के बताए अनुसार इन लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग पालन नहीं किया था। इसके अलावा करीब सात से आठ वाहनों पर पर निर्देश से अधिक व्यक्ति सवार थे। इस वजह से इनको रोक लिया गया। अब इन दूल्हा-दुल्हन और बारातियों पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के साथ बारातियों रोक रखा है।

Tags

Next Story