Modi Cabinet का विस्तार होना तय, बिहार से केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं ये सांसद

Expansion of Union Cabinet: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में फिलहाल एक साल से भी कम समय बचा है। उससे पहले केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में कुछ नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसमें बिहार से भी कुछ नए चेहरों को शामिल करने की चर्चा चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिहार की जमुई सीट से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण सीट से तीन बार सांसद डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) के भी केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) की मोदी कैबिनेट में दोबारा वापसी हो सकती है।
पहली बार मंत्री बनाए जा सकते हैं चिराग
गौरतलब है कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को दिल्ली (Delhi) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई थी। कुछ दिन पहले एनडीए (NDA) में शामिल होने को लेकर चिराग ने बीजेपी के आगे अपनी कुछ शर्तें रखी थीं। बताया जा रहा है कि वे लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए हाजीपुर सहित 6 सीट चाहते हैं। हाजीपुर (Hajipur) संसदीय सीट से वे खुद इस बार चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने राज्यसभा (Rajya Sabha) में भी एक सीट देने की मांग की है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा ने चिराग की लगभग सारी शर्तें मान ली हैं। यही कारण है कि कैबिनेट के लिए नए चेहरों में उनके नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। मंत्रिमंडल में उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता मामले का मंत्री (Food and Consumer Affairs Minister) बनाया जा सकता है।
रविशंकर की फिर से वापसी हो सकती है मोदी कैबिनेट में
दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि पटना साहिब (Patna Sahib) से सांसद रविशंकर प्रसाद की केंद्रीय मंत्रिमंडल में दोबारा वापसी हो सकती है। ऐसी संभावना लगाई जा रही है कि उन्हें फिर से कानून मंत्रालय (Ministry of Law) में जगह दी जा सकती है। बता दें कि रविशंकर प्रसाद बिहार भाजपा के कद्दावर नेता हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों से हराया था। इससे पहले भी वे केंद्र सरकार में कानून और दूरसंचार मंत्री रह चुके हैं।
जायसवाल को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह
इसके अलावा बिहार के पश्चिमी चंपारण (West Champaran) सीट से सांसद संजय जायसवाल को भी केंद्रीय मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। जायसवाल साल 2009 से लगातार पश्चिमी चंपारण से लोकसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं। बिहार में ये प्रदेश भाजपा की कमान भी संभाल चुके हैं।
बिहार कोटे से दो मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना
वहीं, बिहार कोटे के दो मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने की बात भी कही जा रही है। इनमें एक नाम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) है। इसके अलावा बक्सर (Buxar) से सांसद अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) को भी केंद्रीय मंत्री के पद से हटाया जा सकता है।
Also read: पटना में Harivansh ने की Nitish से मुलाकात, बिहार में छिड़ा सियासी संग्राम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS