Love Affair: तीसरी बार मेंं प्रेमिका के साथ उसकी मां को भी भगा ले गया आशिक, जानें पूरा मामला

Love Affair: तीसरी बार मेंं प्रेमिका के साथ उसकी मां को भी भगा ले गया आशिक, जानें पूरा मामला
X
Love Affair: झारखंड की राजधानी रांची में एक नाबालिग लड़की को बिहार के एक युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस योजना को अंजाम दिये जाने के दौरान युवक ने लड़की की मां के साथ भी अभद्र व्यवहार की वारदात को अंजाम दे डाला।

Love Affair: झारखंड की राजधानी रांची में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के गोटिया गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला आशिक पूरी योजना बनाकर कार लेकर रांची पहुंचा। उसने अपनी प्रमिका को भगा ले जाने के लिये भाड़े पर कार ली थी।

ऐसा बताया जा रहा है कि आशिक नाबालिग लड़की को कार में बैठाकर जैसे निकलने वाला ही था। उसी दौरान लड़की मां की इस मामले की भनक लग गई। तुरंत मां ने अपनी बेटी को भगाकर ले जाने का विरोध किया।

आशिक चंदन उसकी मां को भी कार चालक की मदद से गाड़ी में जबरन बैठकर ले गया। उसके बाद वे कार को लेकर बालसरिंग रिंग रोड की ओर भाग निकले। यहीं किसी जगह पर लड़के ने प्रमिका की मां को कार से उतार दिया। प्रमिका के साथ कार में आगे की यात्रा पर बढ़ चला। यह पूरा वाक्या शुक्रवार का बताया जा रहा है।

नाबालिग के परिजनों ने इस पूरी वारदात की एसएसपी से शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का नंबर हासिल किया। जिसके बाद रिंग रोड वैरिकेडिंग पर पुलिस ने सभी वाहनों की सघन चेकिंग की। कुछ देर में ही यह कार पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

तुरंत पुलिस ने प्रेमी जोड़े को धर पकड़ा। सूचना पर तुपुदाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। जहां से तुपुदाना थाना पुलिस प्रेमी-जोड़े को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है। वहीं नाबालिग लड़की परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी चंदन व कार चालक रंजन कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story