Love Affair: महबूबा को पाने के लिए किया धर्म परिवर्तन, अब परिजन कर रहे निकाह से इंकार

Love Affair: महबूबा को पाने के लिए किया धर्म परिवर्तन, अब परिजन कर रहे निकाह से इंकार
X
Love Affair: बिहार के कटिहार जिले से लव अफेयर की अजब-गजब स्टोरी सामने आई है। यहां आशिक ने प्रेमिका की मां के कहने पर कानूनी तौर पर भी व धर्मिक रीति रिवाज से अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। वहीं अब उसकी हालत धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का, जैसे हालत होती हुई सी नजर आ रही है। क्योंकि अब माशूका के परिजनों ने निकाह से मना कर दिया है।

Love Affair: बिहार के कटिहार से लव अफेयर (प्रेम प्यार) की एक बड़ी ही अजब-गजब कहानी सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक आशिक (Lover) ने महबूबा को हासिल करने के लिए प्रेमिका (Girl friend) के मां के कहने पर अपना धर्म धार्मिक रीति रिवाज के साथ-साथ कानूनी तौर से भी बदल लिया है। यह सबकुछ कराने के बाद भी गर्लफ्रेंड के परिजन उस लड़के साथ अपनी बिटिया का निकाह करने के लिए तैयार नहीं हैं। अब आशिक दर-दर की ठोकरें खाकर हर जगह पर अपनी प्रमिका पाने की गुहार लगा रहा है।

यह प्रेम प्यार का अजब-गजब मामला कटिहार जिले के सेमापुर थाना स्थित जगदीशपुर गांव का बताया जा रहा है। प्रेमी युवक का नाम सरपंच कुमार बताया जा रहा है, जिसका कहना है कि वो अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से बेइंतहा प्रेम करता है।

सरपंच कुमार के अनुसार, प्रेमिका (लड़की) दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती है। इस कारण प्रेमिका की मां ने उससे वादा किया था कि यदि वो अपना धर्म हमारे ही धर्म में परिवर्तन कर ले तो इसके बाद वो अपनी बिटिया का निकाह (विहाह) उसके साथ करा देंगी। इसके बाद प्रेमी युवक ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ-साथ कानूनी तौर पर भी बदल लिया है। बताया जा रहा है कि लड़के ने कानूनी तौर पर अपना नाम भी परिवर्तन करवा लिया है। लेकिन यह सबकुछ कुर्बानियां दिए जाने के बावजूद उसकी प्रेमिका के परिजन अपने वादे से मुकर गए हैं। यानि कि उस लड़के के साथ अपनी बेटी का विवाह करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी को भी कहीं दूसरे स्थान पर भेज दिया है या गायब कर दिया है।

वहीं लड़के द्वारा धर्म परिवर्तन कर लिए जाने की बात से उसके धर्म-समाज के लोग भी उससे नाराज बताए जा रहे हैं। लड़के ने पुराने धर्म वाले लोगों को अपने साथ हुई यह बात बाताई तो उन्होंने इस आशिक को मारपीट कर अपने समाज से भगा दिया।

आशिक पर खुद के साथ की गई मारपीट की वारदात का वीडियो मौजूद होना भी बताया जा रहा है। इस बीच प्रेमी युवक अब दर-दर पहुंच रहा है। साथ ही अपनी माशूका से मिलवा देने की फरियाद लगा रहा है। वहीं लोग अब युवक की इस बात को बेवकूफी करार दे रहे हैं। जोकि इस युवक ने महज एक प्रेम प्यार में अंधा होकर अपना धर्म तक परिवर्तन करा दिया। कुल मिलाकर पूरे जिले में इस प्रेम कहानी की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं लोग कह रहे हैं कि प्रेम प्यार में अंधा हुए आशिक की अब हालत धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का, जैसे हालत सी नजर आ रही है।

Tags

Next Story