परिवार के भरण पोषण के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी कर रहा चाचा, भतीजे ने चाची की मांग में सिंदूर भर बना लिया पत्नी

बिहार के शिवहर (Sheohar) जिले में सोमवार देर रात में एक हैरतअंगेज विवाह (amazing marriage) हुआ। जिसकी चर्चा हर किसी की जुबान पर है। हो भी क्यों नहीं। क्योंकि यहां पर एक बच्चे की मां एवं रिश्ते में लगने वाली सगी चाची के साथ भतीजे का विवाह (nephew marriage with aunt) कराया गया है। यह अजब-गजब वाक्या शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के कुंडल गांव से सामने आया है। चाचा रामविनय सहनी मजदूरी करने राज्य से बाहर गए हुए हैं। इस बीच चाचा की अनुपस्थिति में चाची की नजदीकी में भतीजा आ गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुंडल गांव निवासी रामविनय सहनी की शादी शीला देवी के साथ करीब 7 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद महिला शीला देवी ने एक बेटे को जन्म दिया। जो वर्तमान में दो वर्ष का है। वहीं रामविनय घर का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करने किसी अन्य राज्य में गए हुए हैं। रामविनय कुंडल गांव स्थित अपने घर में वर्ष में एक या दो बार ही आते थे। इस बीच उनकी पत्नी शीला देवी की आंखें उनके भतीजे बबलू से लड़ गईं। जब चाची और भतीजे का प्रेम प्रसंग बढ़ा तो ये दोनों कई-कई दिनों तक गांव से बाहर भी जाने लगे। कई बार तो ये दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा दिनों तक भी गायब होने लगे। जिसकी चर्चा धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। वहीं गांव वालों को भी चाची और भतीजे की यह हरकत रास नहीं आई।
गांव वालों ने घर पहुंचते ही करा दी शादी
जब ग्रामीणों ने अचानक चाची और भतीजे को सोमवार की रात में कहीं बाहर से गांव लौटते देखा तो ग्रामीणों ने इन्हें घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही गांव वालों ने इस मसले पर पंचायत बैठाई। जहां विवाहित महिला शीला ने अपने भतीजे बबलू के साथ प्रेम प्रसंग होने की जानकारी दी। साथ ही चाची ने भतीजे बबलू से शादी करने की बात कही। भतीजे बबलू ने भी अपनी रजामंदी दे दी। दोनों की रजामंदी मिलने के बाद ग्रामीणों ने चाची भतीजे का विवाह कर दिया। भरी पंचायत में ग्रामीणों ने रात की अंधेरे में टॉर्च की रोशनी के बीच प्रेमिका शीला देवी की मांग में भतीजे बबलू ने सिंदूर भर दिया। साथ ही चाची से शीला भतीजे बबलू की पत्नी बन गई। वहीं गांव के कई लोगों के बीच ये भी चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों की शादी जबरन कराई गई। वहीं इस घटना ने स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से अंजान है। इस मामले की जानकारी महिला के पति को भी नहीं दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS