बंद घर में रंगे हाथ पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने मंदिर में ले जाकर जबरन पूरी कराई मन की मुराद

बंद घर में रंगे हाथ पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने मंदिर में ले जाकर जबरन पूरी कराई मन की मुराद
X
बिहार के गया जिले से एक अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर आए दिन एक प्रेमी छिप-छिपकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया करता था। एक दिन ग्रामीणों ने इन दोनों एक साथ बंद घर में पकड़ लिया।

बिहार (Bihar) के गया (Gaya) जिले में हुई एक शादी (marriage) चर्चाओं में आ गई है। क्योंकि ये शादी ग्रामीणों ने लड़की-लड़के की मरजी के बिना जबरन पूरी कराई गई है। जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना रविवार को गया जिले के इमामगंज प्रखंड में सामने आई। गांव वालों ने यहां पर एक बंद घर में प्रेमी जोड़े (lovers couple) को रंगेहाथ पकड़ लिया। साथ ही यह बात पूरे गांव में आग तरह फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच मसले को लेकर गांव वालों ने काफी विचार- विमर्श किया और गांव के ही मंदिर में युवक-युवती को लेकर दोनों के बीच शादी करा दी।

प्रेम प्रसंग (Love Affair) व जबरन शादी (forced marriage) कराए जाने की यह घटना गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में घटी। मामले पर एक ग्रामीण शख्स का कहना है कि युवक-युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग की भनक किसी तरह से ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद गांव के लोग कई दिनों से इस प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थे। इस बीच प्रेमी युवक पिछले कई दिनों से लड़की के घर उससे मिलने के लिए आ-जा रहा था। यह सिलसिला उस वक्त होता था कि जब युवती के परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए होते थे। वहीं दूसरे गांव के युवक की गांव में लगातार बढ़ती आवाजाही को देखकर लोगों को संदेह हुआ व जो एक दिन यकीन में बदल गया। इसी सिलसिले के बीच रविवार को गांव वालों ने दोनों को लड़की के घर में रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लड़की के घर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार इस मसले पर गांव वालों ने काफी विचार किया। इसके बाद गांव वाले दोनों को गांव के ही शिव मंदिर में ले गए। जहां पर इन दोनों के बीच जबरन शादी करा दी गई। इस विवाह को जबरन शादी इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस शादी कार्यक्रम में लड़की व लड़का पक्ष के लोग शामिल ही नहीं थे। इसके अलावा ग्रामीणों ने ना ही प्रेमी जोड़े से शादी की अनुमति ली थी। इस दौरान गांव वालों के दबाव में प्रेमी जोड़े ने शादी भी कर ली। वहीं इस पूरे वाक्ये का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। जिसमें प्रेमी लड़के का नाम मुकेश कुमार बताया गया है जो मैगरा थाना इलाके के बिकुआ कला गांव का निवासी है। वहीं लड़की का नाम चांदनी कुमारी है। जो देवरिया गांव की बताई गई है।

Tags

Next Story