आलीशान घर देखकर लड़की को हुआ प्यार, प्रेमी के घर पहुंची तो सामने आई ऐसी हकीकत

आलीशान घर देखकर लड़की को हुआ प्यार, प्रेमी के घर पहुंची तो सामने आई ऐसी हकीकत
X
फ्री फायर गेम (Free Fire Game) खेलते हुए जमुई (Jamui Bihar) के लड़के और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की लड़की की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे लड़के और लड़की के बीच प्यार हो गया। लड़के के प्यार में पागल लड़की सैकड़ों किमी की दूरी तय करके बिहार पहुंच गई। बिहार पहुंचने पर लड़की और लड़के ने मंदिर में शादी (Wedding) कर ली।

फ्री फायर गेम (Free Fire Game) खेलते हुए जमुई (Jamui Bihar) के लड़के और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की लड़की की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे लड़के और लड़की के बीच प्यार हो गया। लड़के के प्यार में पागल लड़की सैकड़ों किमी की दूरी तय करके बिहार पहुंच गई। बिहार पहुंचने पर लड़की और लड़के ने मंदिर में शादी (Wedding) कर ली। शादी के बाद जब दोनों प्रेमी युगल घर पहुंचे तो लड़के के घर वालो ने तो दोनों को अपना लिया। लेकिन जब प्रेमिका ने प्रेमी का झोपड़ी वाला घर देखा तो वहां रहने से साफ इनकार कर दिया। फिर लड़की ने अपने भाइयों को बुलाया और उनके साथ वापस अपने घर चली गई। अब सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

11वीं का छात्र है लड़का

यह मामला जमुई जिले के सदर प्रखंड के सुग्गी गांव का है। इस गांव के रहने वाले 11वीं के एक छात्र को फ्री फायर गेम खेलने के दौरान उत्तर प्रदेश की एक लड़की से प्यार हो गया। जानकारी के अनुसार लगभग 2 महीने के प्यार में ही लड़की लड़के से शादी करने के लिए कई सौ किलोमीटर की दूरी तय कर गुरुवार को जमुई पहुंच गई। फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों जब एक लॉज पहुंचे तो मालिक भड़क गया। फिर उसने दोनों को वापस गांव भेज दिया।

झोपड़ी वाला घर देख लड़की बोली यहां नहीं रहूंगी

बताया जा रहा है कि प्रेमिका जब प्रेमी के गांव पहुंचकर उसका झोपड़ी वाला घर देखी तो वो परेशान हो गई। फिर वो यूपी अपने घर वापस जाने की बात कहने लगी। फिर लड़की ने फोन कर अपने भाई को बुलाया और शुक्रवार की रात वापस अपने घर लौट गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान लड़के ने लड़की को आलीशान घर और खुद को अमीर बताया था।

Tags

Next Story