मां के प्रेमी ने लूट ली बेटी की अस्मत तो भाई ने भी नहीं निभाया फर्ज, पीड़िता ने पिता को भी बेचने का लगाया आरोप

बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) जिले में एक मां (Mother) ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो महिला ने किसी गैर मर्द से अवैध संबंध (illicit relation) कायम किए। फिर मां के उसी प्रेमी ने जब उसकी बेटी की अस्मत लूट ली (robbed daughter's honor) तो मां ने आरोपी को सजा दिलाने की वजाए अपनी बेटी को ही डरा धमका कर चुप करा दिया। ऐसा करने में महिला के बेटे ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता के भाई ने भी अपना फर्ज नहीं निभाया व गलत मार्ग पर चलते हुए अपनी मां का ही साथ हो गया।
मां के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला ये वाक्या बक्सर जिले के धनसोई थाना इलाके से सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने साथ रेप (Rape) करने वाले के साथ ही अपने भाई और मां के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने खुद के साथ हुए रेप मामले की शिकायत बक्सर के धनसोई थाना में दी है। शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पूरे मामले की जानकारी मां और भाई को दी। इस पर मां ने अपनी बेटी को ही धमकाया और भाई ने भी अपनी पीड़ित बहन का साथ नहीं दिया।
पीड़िता ने कई बार शिकायत करने का प्रयास किया। पर रुपये ले लेने की बात कहकर मां पीड़िता को चुप करा देती। फिर मां बेटी को लेकर सूरत चली गई। यहां भी बेटी ने शिकायत कराने की बात दोहराई। इसपर मां ने स्वयं अपने बॉयफ्रेंड (boyfriend of mother) से अपनी बेटी को धमकी दिलवाई। फिर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी चाची को दी। पीड़िता चाची के सहयोग से थाने पहुंची। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।
पीड़िता के पिता का भी कर लिया गया है अपहरण
पीड़िता का कहना है कि उसकी मां का करीब 10 वर्षों से गोवर्धनपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह से अवैध रिश्ता है। जो बॉडीगार्ड भी है व उसने उसके पिता का भी अपहरण कर लिया है व पिता को कहीं बेच भी दिया गया है। इस बात की जानकारी मां को है। पीड़िता ने बताया है कि जब भी आरोपी उसकी मां से मुलाकात करने के लिए आता था। उस दौरान वह युवती के साथ भी छेड़खानी करता था। सात सितंबर को युवती अपने घर में अकेली थी। इस बात का लाभ उठाकर महेंद्र सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने मां और भाई को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। दोनों ने कहा कि महेंद्र से लाखों रुपये ले रखे हैं। साथ ही चुप रहने के लिए कहा गया। जब युवती ने ज्यादा विरोध किया तो मां उसे अपने साथ लेकर बड़ी बहन के घर सूरत पहुंच गई। साथ ही धमकी देकर मामले की जानकारी किसी को भी देने से मना कर दिया।
मां के प्रेमी ने फोन पर दी धमकी
इस बीच मां पंचायत चुनाव में वोटिंग करने के लिए बक्सर स्थित गांव वापस लौट आई। मतदान होने पर भी मां वापस सूरत नहीं लौटी तो युवती ने महिला को फोन लगाया। इसपर मां ने आरोपी महेंद्र सिंह को ही फोन पकड़ा दिया। इस दौरान महेंद्र सिंह ने युवती को मुंह बंद रखने की धमकी दी।
चाची के सहयोग से पीड़िता ने पुलिस से की पूरे मामले की शिकायत
वहीं जब पीड़ित युवती अपने गांव लौट आई तो चाची की मदद से आरोपी महेंद्र सिंह के अलावा अपनी मां और भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। शिकायत में पीड़ित युवती ने पुलिस (Police) को ये जानकारी भी दी कि मां ने इसी वर्ष मार्च महीने में उसके पिता को भी किसी के 80 हजार रुपये में बेच दिया है। मामले में महिला थाना अध्यक्ष नीतू प्रिया का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS