अफसरशाही से परेशान मंत्री पहुंचे दिल्ली, लालू प्रसाद यादव से कर सकते हैं मुलाकात!

अफसरशाही से परेशान मंत्री पहुंचे दिल्ली, लालू प्रसाद यादव से कर सकते हैं मुलाकात!
X
बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी जानकारी दिल्ली से सामने आ रही है। क्योंकि इस वक्त मदन सहनी दिल्ली में हैं, जो पूर्व में मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वे यहां राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं।

बिहार की सियासत (Bihar politics) में लगातार हलचल देखी जा रही है। अब ऐसी ही एक खबर बिहार (Bihar) की राजनीति में हलचल मचा देने वाली नई दिल्ली (New delhi) से सामने आ रही है। क्योंकि यहां पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी (madan sahni) राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (RJD chief Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात कर सकते हैं। जो पूर्व में अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। वैसे अभी तक इस मसले पर किसी तरह की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मदन सहनी से संबंधित लोगों का मानना है कि वो विपक्ष के एक दिग्गज नेता से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में इस दिग्गज नेता का नाम लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) आंका जा रहा है। याद रहे शनिवार को मदन सहनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) से मुलाकात करने के लिए गए। पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मदन सहनी से मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद वो पटना (Patna) से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर लालू प्रसाद यादव मुख्यंत्री नीतीश कुमार को एक बड़ा झटका देने के प्रयासों में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि जैसे अधिकारियों की मनमानी के मसले पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई है व साथ ही इस्तीफा देने का ऐलान किया गया है। उसके बाद मदन सहनी की अगली चाल गठबंधन से अलग होने की हो सकती है। जैसे वक्त मांगे जाने के बाद भी सीएम नीतीश कुमार ने मदन सहनी से मुलाकात करना उचित नहीं समझा है। इसके बाद आनन फानन में मदन सहन नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। उसके बाद से नए राजनीतिक कयास लगाए जाने आरंभ हो गए हैं।

मदन सहनी की ओर नहीं किया गया किसी तरह का खुलासा

मदन सहनी के दिल्ली दौरे को लेकर ऐसी बात चल रही हैं कि वे यहां पर विपक्ष के किसी दिग्गज नेता से मिल सकते हैं। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि वो दिग्गज नेता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही हो सकते हैं। आपको बता दें लालू प्रसाद यादव वर्तमान में दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर ठहरे हुए हैं। साथ वो यहां पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। याद रहे 3 दिनों पूर्व मदन सहनी ने बिहार में अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर इस्तीफा देने की पेशकश का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने यह आरोप जड़ा था कि बिहार सरकार के मंत्रियों की बात को कोई अफसर द्वारा सुनी नहीं जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ इस तरह की हालत हर विभाग में है।

Tags

Next Story