लव मैरिज करने के एक माह बाद ही शख्स ने पत्नी की कर दी हत्या, दिल दहलाने वाली है काजल की कहानी

बिहार(Bihar) के शेखपुरा(sheikhpura) में एक युवती ने अपनी प्यार के आगे सभी हदें पार कर दी। वह ससुराल में प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़कर भाग गई। बाद में उसने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। आरोप है कि एक माह बाद ही प्रेमिका से पत्नी बनी युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वैशाली(Vaishali) जिले की रहने वाली काजल गांव के ही युवक राजेश सहनी से बहुत प्यार करती थी। दोनों बेलसर ओपी एरिया के अफजलपुर गांव के रहने वाले है। काजल के पिता बेचन पासवान बेटी के साथ हुए अन्याय के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रहे है। दोनों एक गांव के रहने वाले और जातियां अलग थी। लिहाजा दोनों परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बीच काजल के पिता बेचन पासवान ने उसकी शादी दूसरे शख्स से करा दी। लेकिन यह उसे नागवार गुजरा। बताया जाता है कि काजल की शादी होने के बाद भी वह राजेश से रिश्ता नहीं भुला सकी और उसके संपर्क में रही।
काजल और राजेश के बीच बात होती रही। एक दिन मौका पाकर काजल अपनी ससुराल से राजेश के साथ फरार हो गई। दोनों ने घर से भागकर 4 मई 2022 को कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद राजेश उसे अपने घर लेकर पहुंच गया। हालांकि कुछ दिनों के लिए ये दोनों घरवालों से दूर रहे थे। काजल को शादी के बाद राजेश अपने घर लेकर आया तो परिजनों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही उसे घर में रखने से मना कर दिया। हालांकि, बाद में उसे मान—मुनव्वर के बाद दोनों को राजेश के परिजनों ने रख लिया।
आरोप है कि बेटी के आने के बाद पिता भी उसे मिलने पहुंचा। आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने बेचन पासवान के साथ मारपीट कर दी। पंचायत बैठी और मामला सुलटा लिया गया। उसके बाद ही काजल की हत्या कर दी गई। बेलसर ओपी के थाना प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। चार लोगों को से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी आरोपी फरार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS