मन की बात कार्यक्रम : पीएम मोदी ने मधुबनी में पेंटिंग वाले मास्क बनाने वाली महिलाओं को सराहा

मन की बात कार्यक्रम : पीएम मोदी ने मधुबनी में पेंटिंग वाले मास्क बनाने वाली महिलाओं को सराहा
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के संबोधन के दौरान बिहार के मधुबनी में पेंटिंग वाले मास्क बनाने वाली महिलाओं की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा ये महिलाएं लोगों को रोजगार देने के साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि बिहार के मधुबनी में महिलाओं के स्वयं समूह ने पेंटिंग वाले मास्क बनाने शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि ये पेंटिंग वाले मास्क देखते - ही -देखते खूब प्रसिद्ध हो गए हैं। पीएम मोदी ने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाये गए ये मधुबनी के पेंटिंग मास्क हर जगह अपनी परम्परा का प्रचार भी हैं। साथ ही मधुबनी के मास्क कोरोना के दौर में लोगों के स्वास्थ्य की भी देखभाल करते हैं। महिलाओं के स्वयं समूह द्वारा बनाए जा रहे पेंटिंग वाले मास्क मुश्किल वक्त में रोजगार भी दे रहे हैं। मधुबनी के मास्क देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि एक तरफ हमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई को पूरी सजगता व सतर्कता से लड़नी है तो दूसरी ओर कठिन मेहनत से व्यवसाय, नौकरी, पढ़ाई जो भी कर्तव्य हम निभाते हैं, उसमें तेजी लानी है, उसको नई ऊंचाई पर ले जाना है। मित्रो कोरोना काल में तो हमारे ग्रामीण क्षेत्रों ने पूरे देश को दिशा दिखाई है। गांवो से स्थानीय नागरिकों व ग्राम पंचायतों के विभिन्न अच्छे प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना अभी भी उतना ही घातक है जितना पहले था।

Tags

Next Story