मनोज कुमार झा ने बिहार में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ जाने का आरोप लगाकर नीतीश कुमार को घेरा

मनोज कुमार झा ने बिहार में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ जाने का आरोप लगाकर नीतीश कुमार को घेरा
X
राज्यसभा सांसद मनोज कुमार ने बिहार में दलितों पर अत्याचारों के मामले बढ़ जाने का आरोप लगाकर नीतीश कुमार को घेरा है। मनोज कुमार झा ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा दलितों पर उत्पीड़न के मामले बिहार से सामने आ रहे हैं।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनोज कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर एनडीए सरकार के शासन में बिहार में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ जाने का आरोप लगाया है। मनोज कुमार झा ने कहा कि क्या ये अकारण है कि आपके कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार व उत्पीड़न के मामले बेतहाशा बढे़? वहीं मनोज कुमार झा ने एनसीआरबी का हवाला देते हुये कहा कि देश भर में दलितों पर सबसे ज्यादा आपराधिक वारदातें बिहार में हुई हैं। मनोज कुमार झा ने बताया कि बिहार में दलितों के खिलाफ अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों की दर 40.7 प्रतिशत है। मनोज कुमार झा ने कहा कि जबकि दलित उत्पीड़न और अत्याचारों के मामलों का राष्ट्रीय औसत 21.8 फीसदी है।



राजद के पूर्व सांसद ने नीतीश कुमार पर झूठे प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करने का जड़ा आरोप

भागलपुर के पूर्व सांसद, विधायक एवं राजद नेता शैलेश कुमार मंडल उर्फ बूला मंडल ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार पर ढोंग, टकोसला करने का आरोप लगाया है। शैलेश कुमार मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 15 वर्षीय कु-कार्यकाल में बिहार के युवाओं या नौ नौजवानों को भी हक़ीक़त नौकरी नहीं दी होगी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार झूठा आंकड़ा पेश करने और झूठे प्रचार करने के लिये अरबों - करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। शैलेश कुमार मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार का ढोंग, ढकोसला और फ़ैसला लेने की हकीकत यही है। साथ ही शैलेश कुमार मंडल ने कहा कि बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से उब चुकी है और जनता अब बिहार में बदलाव चाहती है।




Tags

Next Story