बिहार में एक युवक की मौत के बाद बवाल....महिला के साथ मॉब लिचिंग, घरों में लगाई आग

बिहार (Bihar) के महराजगंज थाना एरिया के बलहू गांव में युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। महिला की पीट—पीटकर कर हत्या करने के बाद भड़की भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। साथ ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे है।
जानकारी के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र एरिया के लेरूआ गांव में अपराधियों ने संजय साह के बेटे सागर साह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि लेरूआ गांव के डॉ राजेंद्र मिश्रा के बेटे की शादी थी। उनके बेटे की बारात गजियापुर जा रही थी। जब बारात की एक गाड़ी लेरूआ गांव के पास नट लोगों की बस्ती के पास पहुंची। उसी दौरान दो बाइक पर पांच बदमाशों ने ऑल्टो में सवार महिलाओं की जूलरी लूटने का प्रयास किया।
उसी दौरान सागर कुमार बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त प्रिंस के साथ पहुंच गए। आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ भी लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सागर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने प्रिंस को भी गोली मार दी। उसकी जान बच गई है। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए।
लोगों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। इस दौरान गुस्साई भीड ने लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना में एक महिला संजू देवी की भी मौत हो गई। आरोप है कि भीड़ ने महिला पर हमला किया थाा। 2 की मौत के बाद हुए बवाल की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS