Mausam Ki Jankari: पटना समेत पूरे बिहार में ठंड ने दी दस्तक, प्रदेश के अधिकतम तापमान में आई इतनी गिरावट

Mausam Ki Jankari: पटना समेत पूरे बिहार में ठंड ने दी दस्तक, प्रदेश के अधिकतम तापमान में आई इतनी गिरावट
X
राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश वासियों को जल्द ही ठंड और भी ज्यादा परेशान करने वाली है।

Mausan Ki Jankari: बिहार (Bihar) में मिठी-मिठी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी (cold started knocking) है। बिहार में रात के समय और सुबह के टाइम सिहरन बढ़ गई है। वैसे पटना (Patna) समेत पूरे बिहार में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। वहीं राज्य के अधिकतम तापमान में दो से लेकर तीन डिग्री तक गिरावट देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक तापमान खगड़िया में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Center Patna) के अनुसार खगड़िया में बीते दिन सबसे अधिक तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर वहीं, उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा जो उत्तर प्रदेश (UP) में चक्रवातीय परिसंचरणीय क्षेत्र बनाए हुए थी। अब उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा झारखंड से पूर्व में शिफ्ट होकर छत्तीसगढ़ होते आगे बढ़ रही है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा की ऊंचाई 3.1 किमी से 5.4 किमी तक है। इस वजह से बिहार के उत्तर-पूर्व के क्षेत्रों में एक दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में अब अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। बिहार में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री हो जाने से ज्ञात होता है कि अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। वहीं, राजधानी पटना के तापमान में भी गिरावट हो रही है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, वहीं पटना में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज हुआ।

वहीं राजधानी पटना के अधिकतम तापमान (Patna maximum temperature) में बीते दो दिनों में ही 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। मौसमविज्ञानियों का मानना है कि अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने से ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।

Tags

Next Story