Mausam Ki Jankari: पटना समेत 26 जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट भी हुआ जारी

Mausam Ki Jankari: पटना समेत बिहार के 26 जिले इस समय पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में हैं। साथ ही प्रदेश के लोग ठंड की ठिठुरन झेल रहे हैं। बिहार में दिन व रात के तापमान में आई भारी गिरावट की वजह से लोग पूरी तरह से असहज हैं। कड़कड़ती ठंड की इस स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 21 दिसंबर की सुबह साढ़े 8.30 तक इन सभी 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में दिनभर शीतलहर चलती रही। बिहार के गया में बीते 24 घंटों में अधिकतम 14 व पटना में 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।
मौसम विभाग के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री नीचे खिसककर 6 डिग्री के इस साल के न्यूनतम स्तर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बिहार में गया सबसे ठंडी जगह रही, जोकि गया का 3.6 पर न्यूनतम पारा पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में करीब 2 डिग्री की गिरावट गया में दर्ज हुई है।
बिहार में लगातार तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट आई। जिसकी वजह उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवा बनी है। मौसम में हुये परिवर्तन की वजह से बिहार का जनजीवन अस्त वयस्त है। हवा में चुभन है व लोग घरों में बिना अंगीठी या हीटर के असहज महसूस कर रहे हैं। कुछ जिलों को छोड़ दिया जाये तो करीब-करीब पूरे बिहार के ऐसे ही हालात हैं। सूबे का हाल ऐसा है कि दिन मे धूप निकलने से थोड़ी राहत है पर शाम ढलते ही लोग रजाई में छिप जाते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक पारा और नीचे जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दिसंबर में इससे भी अधिक ठंड थी। तब 28 दिसंबर को पटना का पारा 4.8 डिग्री पर पहुंच गया था।
रेड अलर्ट से पहले की स्थिति ऑरेंज अलर्ट होती है। ऑरेंज अलर्ट मौसम में आए परिवर्तन में सर्तकता के लिए जारी किया जाता है। जब ठंड या गर्मी खतरनाक स्टेज पर पहुंच रही होती है तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। खतरनाक स्टेज पर रेड अलर्ट जारी किया जाता है। वैसे अभी रेड अलर्ट के हालात नहीं बने हैं। पर मौसम के लिहाज से सावधान रहना जरूरी हैं।
यहां जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
पटना, गया, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, प. चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS