बाल सुधार गृह में नाबालिग लड़के का शव मिला, 10 बच्चे हुए फरार, जानें पूरा मामला

बाल सुधार गृह में नाबालिग लड़के का शव मिला, 10 बच्चे हुए फरार, जानें पूरा मामला
X
बिहार के आरा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बाल सुधार गृह में फांसी के फंदे पर झुलकर एक किशोर ने आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों ने मामले पर सवाल खड़े किए हैं।

बिहार (Bihar) में भोजपुर (Bhojpur) स्थित बाल सुधार गृह (juvenile home) में नाबालिग लड़के का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि नाबालिग लड़के ने फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या (commit suicide) की है। वहीं मृतक के भाई ने अत्महत्या की बात से इंकार किया है व मामले में जांच की मांग उठाई है। वहीं नाबालिग लड़के की मौत (death of minor boy) के बाद मचे हड़कंप के बीच बाल सुधार गृह से 10 अन्य बाल कैदी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार किशोर की मौत के बाद मची अफरा-तफरी के बीच बाल सुधार गृह से ये सभी 10 बंदी नाबालिग लड़के गेट तोड़कर फरार हुए हैं। प्रशासन भाग गए इन नाबालिग लड़कों की खोज में जुट गया है। वहीं जिस नाबालिग लड़के की मौत हुई है, वो बक्‍सर जिले का निवासी था। इन नाबालिग लड़के को एक लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में पकड़ा गया था। किशोर को आरा के नगर थाना स्थित बाल सुधार गृह में क्‍वारंटीन किया गया था। इसी जगह फांसी के फंदे पर झुलती हुई उसकी लाश मिली।

यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद तुरंत किशोर को आरा सदर अस्‍पताल लेकर जाया गया। वहां डॉक्‍टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। कहा गया है कि किशोर की मौत अस्‍पताल लेकर जाने के क्रम में बीच रास्ते हुई। मामले की सूचना पर मौके पर प्रशासन और पुलिस (Police) के वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत अस्‍पताल पहुंचे।

घटना पर बाल सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक रविशंकर वर्मा ने कहा कि यहां कुल 87 किशोर थे। जिनमें से 14 किशोर क्‍वारंटीन रूम में रखे गए थे। बक्सर का यह नाबालिग लड़का भी क्‍वारंटीन रूम के इन्हीं बच्चों में शामिल था। प्रेम प्रसंग के मामले में नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर इस किशोर को छह अक्टूबर को यहां लाया गया था।

परिवार ने आत्महत्या की बात से किया इनकार

बताया गया है कि शुक्रवार शाम में भोजन करने के बाद किशोर बाथरूम में गया था। बाथरूम में ही किशोर ने गले में गमछा बांध कर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक बाथरूम गेट नहीं खुला तो वहां उपस्थित अन्य किशोरों ने शोर मचाया। तुरंत पूरी घटना का खुलासा हो गया। वहीं मृतक नाबालिग लड़के के भाई ने मामले को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं। भाई ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है।

Tags

Next Story