अगवा कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 4 दिनों तक पीड़िता और परिजनों को टरकाती रही पुलिस

बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) जिले से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां नवरात्र के दौरान लोग महिला शक्ति के रूप में मां दुर्गा का पूजा-पाठ कर रहे थे। वहीं बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग लड़की की अस्मत तार-तार कर दी गई। यहां पहले तो कुछ बदमाशों ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। फिर दो लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद नाबालिग लड़की को सुबह में एक एकांत स्थान पर बदहवास हाल में छोड़ दिया गया। दूसरी ओर इस केस में पुलिस (Police) द्वारा संवेदनहीनता बरते जाने की बात भी सामने आई है।
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वे करीब चार दिनों तक केस दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक चक्कर लगाते रहे। लेकिन कहीं से उन्हें मदद नहीं मिली। आखिर में दशहरा की रात में महिला थाने में पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। यह शर्मनाक वाक्या भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का बताया जा रहा है। यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की 11 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे अपने घर के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी।
इस बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। फिर ये लोग किशोरी को खेत में लेकर पहुंचे और यहां दो लड़कों ने नाबालिग के साथ हथियार के बल पर बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद 12 अक्टूबर की सुबह में नाबालिग को उसके गांव में छोड़ दिया गया। यहां पीड़ित नाबालिग लड़की ने अपने परिवार वालों को पूरी आपबीती बताई। इसके तुरंत बाद परिजन पीड़िता समेत मामले की शिकायत लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे। इसके वो लोग यहां से एसपी कार्यालय, महिला थाना व तेघड़ा डीएसपी कार्यालय के चक्कर काटते रहे। पर किसी ने उनकी सहायता नहीं की।
अंत में दशहरा के दिन 15 अक्टूबर की रात में महिला थाना में पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा है। महिला थाना अध्यक्ष अवंती कुमारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। किशोरी के साथ गंदा काम करने वाले सभी आरापी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस से सभी आरोपियों की पहचान कर ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS