शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की का शव मदरसे से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या का शक

बिहार (Bihar) के बेतिया जिले से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की का शव मदरसा में मिली है। यह सनसनीखेज वारदात नरकटियागंज क्षेत्र से सामने आई है। वहीं लड़की के परिवार वालों ने रेप (rape) के बाद लड़की की हत्या(murder) करने की आशंका जाहिर की है। युवती के परिजनों के अनुसार उनकी पुत्री शनिवार की रात को घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। उसके बाद से युवती लापता थी। इसके बाद रविवार को युवती का शव मदरसा में मिला।
नरकटियागंज शिकारपुर थाना इलाके स्थित धोबहा गांव के निकट हसनापुर में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीण भी दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने का शक जाहिर कर रहे हैं। नाबालिग लड़की का शव मदरसा इस्लामिया धोबहा के क्लास रूम में बरामद हुआ है। मामले की सूचना ग्रमीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की रात के 10 बजे शौच के लिए घ्र से बहार गई हुई थी। जो लापता हो गई। परिजनों ने लड़की की काफी तलाश की। इसके बाद रविवार की सुबह को गांव के लोगों ने बताया कि मदरसा में युवती का शव पड़ा हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मृतक नाबालिग लड़की के पिता का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। साथ ही पीडि़त पिता ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS