आर्केस्ट्रा में गई नाबालिग डांसर से दुष्कर्म, पुलिस ने एफआईआर लिखने के बजाय रातभर भटकाई पीड़िता

बिहार (Bihart) के गोपालगंज (Gopalganj) जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए पहुंची नाबालिग लड़की के साथ शनिवार की रात में दुष्कर्म (rape with minor girl) कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता पुलिस (Police) से शिकायत करने के लिए पहुंची। उस वक्त पीड़ित नाबालिग लड़की (victim minor girl) पुलिस कर्मियों ने भी मदद नहीं की। बाद में स्थानीय पत्रकारों के सहयोग से मामला एसपी के संज्ञान में डाला गया है। उसके बाद रेप (Rape) मामले में कार्रवाई शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार गोपालगंज में नाबालिग ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म (Orchestra dancer raped) करने का केस सामने आया है। दुष्कर्म के बाद रात भर नाबालिग रेप पीड़िता मोहम्मदपुर थाना से लेकर सिधवलिया पीएचसी तक मेडिकल जांच व न्याय के लिए गुहार लगाती रही। पर यहां पर कोई पुलिस वाला उसका बयान दर्ज तक करने के लिए तैयार नहीं हुआ। पीड़िता को अकेले ही मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में जाने की बात कही गई। पीड़ित नाबालिग लड़की अकेले ही सदर अस्पताल में कई घंटे तक इधर से उधर भटकती रही। बाद में स्थानीय पत्रकारों की पहल पर एसपी ने मामले पर संज्ञान लिया। पीड़ित नाबालिग लड़की को महिला थाना में बुलाया गया। जहां पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया गया। उसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी बिजली यादव को अरेस्ट कर लिया है।
दुष्कर्म की यह वारदात मोहम्मदपुर के जोधन मोड़ की बताई जा रही है। नाबालिग पीड़िता शिकायत के अनुसार वह मोहम्मदपुर के ज्योति आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस का कार्य करती है। शनिवार की रात में उसके समूह को डांस कार्यक्रम करने के लिए मोहम्मदपुर के जोधन मोड़ के निकट भेजा गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ऑर्केस्टा संचालक द्वारा नाबालिग लड़की को जबरन स्थानीय दबंग युवक की बाइक द्वारा घर छोड़ने के लिए जाने की बात कही गई। जिसपर वह दबंग युवक दो नाबालिग लड़की समेत दो नर्तकियों को साथ लेकर अपनी बाइक से निकला। इस बीच दस दबंग युवक ने रास्ते से खेत में ले जाकर एक युवती के साथ जबरन रेप कर दिया। जहां पर दोनों युवतियां उससे बार-बार छोड़ने की गुहार लगाती रहीं।
रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स पीड़िता को धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उसके बाद रात में ही पीड़िता घटनास्थल से पैदल चलकर आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंची। जहां पर आर्केस्ट्रा संचालक ने उनकी मदद नहीं की। फिर वे दोनों नर्तकी रात को ही मोहम्मदपुर पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुबह मेडिकल जांच कराने के बाद थाना में आने की सलाह दी। इसके बाद रातभर पीड़िता सदर अस्पताल में इधर से उधर भटकती रही। पीड़िता के अनुसार वह पश्चिम बंगाल के दमदम क्षेत्र की रहने वाली है। वह आर्केस्ट्रा में कार्य करके अपनी पढ़ाई कर रही है।
वहीं एसपी ने महिला थाना को उसका फर्द बयान दर्ज कर मामले की तफ्तीश करने के आदेश दिए हैं। महिला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। नाबालिग रेप पीड़ित लड़की के आरोप के अनुसार आरोपी युवक जोधन मोड़ का ही निवासी है। जिसने उन्हें साजिश के तहत आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में बुलाया था। उसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। मामले पर एसपी आनंद कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से तफ्तीश चल रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS