100 मीटर के दायरे में दो बड़ी लूट, ज्वेलरी शॉप से बदमाशों ने 5 करोड़ से ज्यादा का लूटा सोना, हाथ मलती रह गई पुलिस

100 मीटर के दायरे में दो बड़ी लूट, ज्वेलरी शॉप से बदमाशों ने 5 करोड़ से ज्यादा का लूटा सोना, हाथ मलती रह गई पुलिस
X
शुक्रवार दोपहर गर्दनीबाग थाना एरिया के पुलिस कॉलोनी इलाके में महालक्ष्मी ज्वेलर्स की शॉप पर बदमाशों ने हमला बोला। यहां बदमाशों ने पिस्टल के दम पर ज्वैलर्स को को बधंक बना लिया। यहां से बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना(Patna) जूलरी कारोबारी के यहां बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो जगह से पांच करोड़ का सोना लूट लिया। आरोप है कि बेखौफ बदमाशों ने महज 100 मीटर के दायरे में दो जगह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 5 करोड़ से ज्यादा की दो जूलरी शॉप से हुई लूट के बाद हड़कंप मच गया। ये दोनों वारदात गर्दनीबाग थाना एरिया के पुलिस कॉलोनी इलाके की हैं। पुलिस सीसीटीवी(CCTV) कैमरों की फूटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर गर्दनीबाग थाना एरिया के पुलिस कॉलोनी इलाके में महालक्ष्मी ज्वेलर्स की शॉप पर बदमाशों ने हमला बोला। यहां बदमाशों ने पिस्टल के दम पर ज्वैलर्स को को बधंक बना लिया। यहां से बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। उसके बाद बदमाशों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स शॉप के पास आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में लूट पाट की। मजेदार बात यह है कि दोनों शॉप के बी की दूरी महज 100 मीटर के करीब है।

आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से करीब बदमाश पांच करोड़ से अधिक का सोना लूटकर फरार हो गए। यहां बदमाशों ने पहले असलहों के बल पर सिक्यूरिटी गार्ड को बधंक बना लिया। उसके बाद पूरी स्टॉफ को बंधक बनाकर मारपीट की। पिस्टल के दम पर बदमाश करीब 8 किलो सोना लूटकर फरार हो गए। इस सोने की कीमत लगभग पांच करोड़ बताई जा रही है। बताया गया है कि 100 मिनट में 100 मीटर के दायरे में दो बड़ी लूट की घटना हुई। बताया गया है कि एसएसपी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी 45 मिनट बाद दी गई।

Tags

Next Story