काम से लौट रही जीविका दीदी के साथ बीच रास्ते में बदमाशों ने की गंदी हरकत, मामला दर्ज

बिहार (Bihar) में बीते काफी दिनों महिलाओं के साथ रेप (Rape) समेत अन्य सभी प्रकार के आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। अब ताजा मामला बिहार में नवादा (Nawada) जिले से समाने आया है। जहां पर एक जीविका दीदी (Jeevika didi) के साथ रेप (rape) करने का प्रयास किया गया है। पीड़ित जीविका दीदी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस (Police) से कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के अकबपुर थाना इलाके स्थित इटमा गांव निवासी दलित महिला (Dalit women) बुधवार को जाके देवीपुर गांव में जीविका समूह की मीटिंग में भाग लेने के बाद अपने घर के लिए वापस लौट रही थी। इस बीच कुछ मनचलों ने गांव के पुल के निकट जीविका दीदी के साथ बदसलूकी करते हुए रेप करने का प्रयास (attempt to rape) किया। वहीं पीड़ित दलित महिला ने गुरुवार को इस मामले को लेकर अकबरपुर थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिक्र किया है कि वो जाके देवीपुर गांव में अन्य जीविका दीदियों के साथ मीटिंग करके वापस अपने गांव इटमा लौट रहे थी। इस दौरान उनके गांव निकट पुल पर इंद्रदेव सिंह का बेटा शत्रुघ्न सिंह अपने कुछ मनचले साथियों के साथ वहां बैठा हुआ था। जो जीविका दीदी को देखते ही अश्लील ढंग से इशारा करते हुए फब्तियां कसने लगा।
जीविका दीदी ने शत्रुघ्न की इस हरकत का विरोध किया। इस पर वे सभी लोग दलित महिला के साथ छेड़छाड़ (molestation of dalit woman) करते हुए रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगे। इसपर महिला ने शोर मचा दिया। जिससे भागकर मौके पर गांव के लोग पहुंच गए। जिन्होंने महिला की इज्जत को तार-तार होने से बचा लिया। पीड़ित जीविका दीदी ने अपने साथ हुई शर्मनाक वारदात को लेकर अकबरपुर थाने में लिखित शिकायत दे दी है। साथ ही पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मामले पर अकबरपुर थाना अध्यक्ष का कहना है कि महिला के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर शिकायत मिली है। मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। दोषियों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS