दर्दनाक: पति से तंग महिला ने अपने चार बच्चों को मार डाला और फिर खुद भी छोड़ गई दुनिया

दर्दनाक: पति से तंग महिला ने अपने चार बच्चों को मार डाला और फिर खुद भी छोड़ गई दुनिया
X
बिहार के वैशाली जिले के सुक्की गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पति—पत्नी के विवाद के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बिहार (Bihar)के वैशाली (Vaishali) जिले के सुक्की गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी के विवाद के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या (Sucide) कर ली। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच ​आपसी विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से महिला ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, पातेपुर थाना एरिया के सुक्की गांव में 38 वर्षीय रंजीत सहनी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर महिला ने पहले तो अपने चारों बच्चों को जहर दे दिया। बाद में खुद ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला समेत चार बच्चों को मौत हो गई। सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घाोषित कर दियाा।

पुलिस ने बताया कि जहर खाने से रंजीत सहनी की पत्नी रिंकु देवी, 10 वर्षीय बेटा करण कुमार, 8 साल की बेटी, 4 साल की बेटी और दो साल की संध्या की मौत हो गई है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद पांचों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया गया है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि सहमति के बाद अंतिम संस्कार हुआ

Tags

Next Story