दो बच्चों की मां ससुर के साथ हो गई फरार, पति ने कर ली आत्महत्या

दो बच्चों की मां ससुर के साथ हो गई फरार, पति ने कर ली आत्महत्या
X
बिहार के पटना में दो बच्चों की मां ससुर के साथ भाग गई। पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि पत्नी को खोजने के लिए पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की।

बिहार (Bihar) के पटना में दो बच्चों की मां ससुर के साथ भाग गई। पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि पत्नी को खोजने के लिए पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। वहीं, आए दिन गांव के लोग ताने मारने लगे। ग्रामीणों के तानों से परेशान होकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना थाना परसा बाजार के कुरथौल गांव की है।

जानकारी के अनुसार, कुरथौल निवासी कुंदन सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। पत्नी और इनके दो बच्चे है। कुरथौल गांव में परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच उसकी पत्नी के चचेरे ससुर के साथ अवैध संबंध हो गए। कुंदन के घर में उसके चाचा का आना—जाना था। वह लगातार अपनी पत्नी का विरोध कर रहा था। आरोप है कि कुंदन ने इस बीच अपनी पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास किया। जिसको लेकर दोनों के बीच में आए दिन झगड़े भी होने लगे। धीरे—धीरे उसकी पत्नी और चचेरे ससुर के बीच अवैध संबंधों की जानकारी गांव में फैल गई। यह लोगों में चर्चाओं का विषय बन गई।

घटना के बाद महिला अपने ससुर के साथ बच्चों को लेकर भाग गई। आरोप है कि विरोध करने पर उसका चाचा जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोप है​ कि वह थाने भी गया, लेकिन उसकी मदद नहीं की गई। जिसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags

Next Story