दबंग विधायक के भाई को मुखिया परिवार ने पीटा, भाभी के कपड़े तक फाड़े, यह है विवाद की वजह

दबंग विधायक के भाई को मुखिया परिवार ने पीटा, भाभी के कपड़े तक फाड़े, यह है विवाद की वजह
X
बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जदयू विधायक गोपाल मंडल के भैय्या और भाभी के साथ मुखिया पति और बेटे ने मारपीट कर दी है। बताया जा रहा है कि बाढ़ राहत सामग्री को लेकर यह मारपीट की घटना हुई। पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।

बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) जिले की गोपालपुर सीट से जदयू के विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालिया दिनों में वह बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद (Bihar Deputy CM Tar Kishore Prasad) व मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ निशाने साधने की वजह से सुर्खियों में है। वहीं अब गोपाल मंडल का नाम नए विवाद से भी जुड़ गया है। क्योंकि मंगलवार को मुखिया परिवार ने उनके भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट (MLA's brother assaulted) कर दी है। मारपीट की वारदात के दौरान कपड़े तक भी फाड़ दिए गए। जानकारी मिली है कि विधायक ने मारपीट के दौरान घायल हुए अपने चचरे भाई को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है।

इस मारपीट की वारदात के पीछे का कारण बाढ़ राहत सामग्री को लेकर हुआ विवाद (Controversy over flood relief material) बताया जा रहा है। विधायक के चचरे भाई ने खुद को बाढ़ पीड़ित (Flood victim) बताया है। इसलिए विधायक के भाई ने राहत सामग्री मांगी। इसपर मुखिया के बेटे और पति ने पीट-पीटकर उनको जख्मी कर दिया। मारपीट के होने वाले शख्स इस्माइलपुर थाना इलाके स्थित छोटी परवत्ता के रहने वाले रामचरित्र मंडल के भाई नागे मंडल हैं। नागे मंडल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उनके घर में बाढ़ का पानी घुस गया था। फिलहाल बाढ़ का पानी उनके घर से सूख गया है। मंगलवार को मुखिया आसपास के लोगों को प्लोथीन बांट रहे थे। इस दौरान उन्होंने भी मुखिया के पति से प्लोथीन मांगी। साथ ही मैंने उनसे कहा कि यदि आप मुझे यह प्लोथीन नहीं देंगे तो मैं मुखिया के चुनाव के दौरान आपके लिए मतदान नहीं करूंगा।

यह सुनते ही मुखिया पति महेश फौजी, उसके बेटों जैकी मंडल और अरूण मंडल, साथ ही उनके साथियों निखिल मंडल, साहेब मंडल, दिनेश शर्मा ने उनको पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्नी शोभा देवी (विधायक की भाभी) अपने पति को बचाने के लिए आगे आई। इन लोगों ने पत्नी के साथ भी मारपीट की। इन लोगों ने पत्नी के वस्त्र तक फाड़ डाले। इस दौरान बदमाशों ने उनके मुंह में दोनाली बंदुक की नाल भी ठोक दी और जान से मार देने की धमकी दी। बाद में घटना के दौरान घायल हुए चचरे भाई को विधायक गोपाल मंडल ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि मुखिया मंजू देवी के पति महेश फौजी ने प्लोथीन मांगने पर उनके भाई के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस (Police) की ओर से बताया किया है कि मुखिया पति महेश फौजी का मोबाइल गिर गया था। इसी मोबाइल के संबंध में नागे मंडल से से पूछ्ताछ की गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में मुखिया पति ने भी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस दोनों ओर के आरोपों को लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Tags

Next Story