Tiktok पर 3 बच्चों की मां को नाबालिग लड़के से हुआ Love, रिश्ते-नाते तोड़ कर मिलने पहुंची बिहार

कहते हैं कि प्रेम में अंधे हुए इंसान को कुछ भी नजर नहीं आता है। यहां तक कि ऐसा इंसान ना तो समाज, ना ही रस्मों-रिवाज और ना ही मान मर्यादाओं का ख्याल रखता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के नालंदा 'बिहारशरीफ' जिले से सामने आया है। पहले तो तीन बच्चों की मां को एक नाबालिग लड़के से टिकटॉक के माध्यम से प्रेम हुआ। इसके बाद वो किशोर से शादी करने का इरादा लेकर सीधी बिहार पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी एक महिला मिस कॉल और टिकटॉक के एक नाबालिग लड़के से जान पहचान हुई। इसके बाद महिला मुंबई में अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ पहुंच गई। जब नाबालिग के परिजनों को इस बारे में पता लगा तो वो दंग रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। जो नाबालिग लड़के और महिला को लेकर थाने आ गई। महिला की बातों को सुनकर लोग हैरान हैं।
बताया जा रहा है कि नाबालिग और महिला के बीच करीब पिछले चार महीने से बातचीत चल रही थी। ये दोनों एक-दूसरे को टिकटॉक और व्हाट्सएप के जरिए भी चैट कर रहे थे। वहीं महिला को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो जिसको अपना दिल दे बैठी है। वो नाबालिग लड़का है। महिला ने चैट के माध्यम से ही अपने नाबालिग प्रेमी का पता ले लिया था। इन दोनों के बीच कुछ दिन पहले किसी बात पर चैट के जरिए झगड़ा हो गया। उसी वक्त से लड़के ने महिला से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद तो अपने प्रेमी को मनाने के लिए महिला मुंबई से बिहार में स्थित उसके घर तक पहुंच गई।
नाबालिग लड़के के मोहल्लेवाले और परिजन इस मामले का पता चलने पर हैरान हैं। महिला विधवा है व उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि मुंबई से महिला के परिवार को बुलाया गया है। जहां परिजनों ने महिला को समझाया। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ वापस लौट गई। पूर्व में महिला नाबालिग लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी गई थी। आखिरकार समझाने के बाद महिला अपनी बात मान गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS