Munger Bullet Case: कांग्रेस की मांग- अनुराग के परिजनों को मिले मुआवजा, दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई

Munger Bullet Case: बिहार में जारी विधानसभा के चुनावों के दौरान मुंगेर गोली कांड थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता एवं एमएलसी समीर कुमार सिंह ने शनिवार को मुंगेर गोली कांड को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने बीते दिनों पुलिस की गोली से मारे गए युवक अनुराग के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग उठाई। इसके अलावा समीर कुमार सिंह ने मुंगेर गोली कांड के लिये दोषी प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई। कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने स्वयं ट्वीट कर इस बाद की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
दुर्गा पूजा में पुलिस की गोली से मारे गए युवक अनुराग के परिजनों को मुआवजा देने की मांग, ,दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज मैंने मुंगेर में प्रेस कांफ्रेंस किया @DrAjayINC मौजूद थे। @shaktisinhgohil @rssurjewala @ajaykapoor_inc @virenderrathor @DrMadanMohanJha pic.twitter.com/rnBXX2f2uA
— Dr. Samir Kumar Singh (@DrSamirKrSingh) November 7, 2020
कांग्रेसियों ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक इससे पहले शनिवार को डॉ. समीर कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर पुलिस की गोली से मारे गए निर्दोष युवक अनुराग पोद्दार के परिजनों से भी मुलाकात की। बताया जाता है कि इस दौरान कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों को सात्वना भी दी। साथ ही पीड़ितों का साहस बढ़ाया। कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने का भी भरोसा दिया। बताया जाता है इस दौरान समीर कुमार के साथ पार्टी नेता डॉ अजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मुंगेर गोली कांड पर एक नजर
याद रहे बीते 2 नवंबर की रात को मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल होने की बात सामने आई थी। उसी दौरान पुलिस की ओर से उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक युवक की मौत हो जाने के आरोप भी लगे। घटना के विरोध में 4 नवंबर को मुंगेर में स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन भी किये थे। मामले के संबंधन में चुनाव आयोग की ओर से जिले के डीएम व एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा मामले के बाद से ही विरोधी पार्टियां बिहार सरकार को भी घेर रही हैं। क्योंकि इस समय बिहार में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। जिसके चलते विरोधी मुंगेर गोली कांड मामले को भुनाने के प्रयास में जुटे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS