Munger Bullet Case: डीआईजी मनु महाराज बोले- उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई, निकाला गया फ्लैग मार्च

Munger Bullet Case: डीआईजी मनु महाराज बोले- उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई, निकाला गया फ्लैग मार्च
X
Munger bullet Case: डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुंगेर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Munger bullet Case: मुंगेर में कल हुई हिंसा व आगजनी की घटना के बाद डीआईजी मनु महाराज शहर में डेरा जमाये हुये हैं। डीआईजी मनु महाराज ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर में अभी स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि आज सुबह हमने फ्लैग मार्च भी निकाला। उन्होंने बताया कि हम लोग स्थिति की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वहीं डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि जिन लोगों ने गुरुवार को उपद्रव किया था। हम लोग उनको चिन्हित करने का प्रयास कर रहे है। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



दूसरी ओर मुंगेर में गुरुवार को हुई हिंसा व आगजनी की वहज से चुनाव आयोग भी सख्त नजर आया। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने कल ही मुंगेर के एसपी व डीएम से सस्पेंड कर दिया। दूसरी ओर बिहार में मुंगेर की घटना को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है।

बीते सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सामने आया था 'मुंगेर गोली कांड मामला'

मुंगेर में बीते सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान बवाल हुआ था। उसी दौरान पुलिस की ओर से चली गोली से एक युवक की मौत होने की बातें भी सामने आई हैं। हालांकि पुलिस की ओर खुद पर लगे आरोपों को नकारा गया है। वहीं गोली कांड की घटना को लेकर कल गुस्साये लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन में शामिल एक युवाओं के समूह ने उस दौरान काफी उपद्रव किया। शहर में एसपी आवास के पास आगजनी की। पुलिस कर्मियों के कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी है कि प्रदर्शनकारी मुंगेर एसपी एवं अन्य आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग कर रह थे।

Tags

Next Story