Munger Bullet Case: संजय राउत बोले- हिंदुत्व पर हुआ हमला, चिराग ने पूछा कि किसके निर्देश पर चलीं गोलियां ?

Munger Bullet Case: संजय राउत बोले- हिंदुत्व पर हुआ हमला, चिराग ने पूछा कि किसके निर्देश पर चलीं गोलियां ?
X
Munger Bullet Case: मुंगेर गोली कांड को शिवसेना नेता संजय राउत ने हिंदुत्व पर हमला करार दिया है। वहीं चिराग पासवान ने पूछा है कि मुंगेर में गोलियां किसके निर्देश पर चलाईं गईं।

Munger Bullet Case: बिहार में इस समय विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। वहीं मुंगेर में बीते दिनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली कांड की घटना सामने आ गई। इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई है। बिहार में अब मुंगेर गोली कांड की यह घटना एनडीए सरकार के गले की फांस बनती हुई नजर आ रही है। मुंगेर घटना को लेकर बिहार में तो जदयू व भाजपा को विरोधी घेर ही रहे हैं। वहीं अब मुंगेर की इस घटना से शिवसेना भी जुड़ गई है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते वक्त बिहार के मुंगेर में हुई घटना को हिंदुत्व पर हमला करार दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटना महाराष्ट्र या पश्चिम बंगाल में होती थी। तो वहां के राज्यपाल व भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते थे। संजय राउत ने कहा कि लेकिन अब तक न बिहार के राज्यपाल व न ही भाजपा नेता ने कोई सवाल उठाया है।


बिना आदेश नहीं चलेगी गोली: चिराग पासवान

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज एक बार फिर मुंगेर की घटना को लेकर नीतीश कुमार को घेरा है। चिराग पासवान ने कहा कि मंगेर गोली कांड की जिम्मेदारी पूरी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनती है। चिराग पासवान ने कहा कि वो पता करें कि किस के निर्देश पर गोलियां चलीं। किसी ने तो आदेश दिए होंगे। बिना किसी के आदेश के गोली तो नहीं चलेगी।

मां के भक्तों के सामने हुई गोलीबारी: गौरव भल्लव

मुंगेर गोली कांड को लेकर कांग्रेस भी बिहार सरकार पर जमकर हमलावर नजर आ रही है। कल भी कांग्रेस की ओर से पटना में प्रेस वार्ता कर सचिन पायलट ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाने साधे। अब कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इशारों-इशारों में मुंगेर गोली कांड को लेकर नीतीश कुमार व सुशील मोदी को कोसा है। गौरव वल्लभ ने कहा कि वो निर्मम कुमार व निर्दयी मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप जंगलराज व लॉ एंड ऑर्डर की बात दोनों सज्जन कर रहे हैं। ये गोलीबारी मां के भक्तों के सामने हुई, इसको आप क्या कहेंगे? बिहार के लोग रोटी मांग रहे हैं और फिरौती का व्यापार चला रहे हैं, वो क्या हैं?

शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश हो रही: जदयू

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी मुंगेर की घटना पर ट्विटर के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया जाना चाहिए। जिस तरह की परिस्थितयां थीं उसमें लिया गया सही निर्णय है। लेकिन जिस तरह की हिंसा बरपाई जा रही है। सरकारी कार्यालयों पर हमला हुआ है। ऐसे में यह शांति व्यवस्था भंग करने की किसी राजनैतिक दल की कोशिश है।

Tags

Next Story