विवाहित महिला को पुलिसकर्मी भेज रहा था प्यार भरे संदेश, शिकायत मिलते ही SP ने ली ऐसी खबर, विभाग में चर्चा का विषय बना कर्मचारी

बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) जिले में एक पुलिसकर्मी (policeman) को एक विवाहित महिला से एक तरफा प्रेम (one sided love) हो गया। जो अब उसको काफी महंगा पड़ रहा है। क्योंकि पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत मुंगेर एसपी से कर दी है। जिसमें महिला ने बताया कि वो कई बार चेतावनी दे चुकी है। इसके बाद भी एक पुलिसकर्मी उसको परेशान करता है।
यह हैरान करने वाली हरकत मुंगेर से सामने आई है। पीड़ित महिला की शिकायत को मुंगेर एसपी ने गंभीरता से लिया। साथ ही उन्होंने इस मामले में सदर डीएसपी को जांच-पड़ताल करने के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और आरोपी पुलिसकर्मी दोनों के मोबाइल फोन एसपी द्वारा जब्त कर लिए गए हैं। यह पूरी घटना मुंगेर के शास्त्रीनगर मोहल्ले से संबंधित है। इसी मोहल्ले में पीड़ित महिला रहती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर के ही कासिम बाजार थाना में तैनात पुलिसकर्मी गोरखनाथ गुप्ता को शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी एक शादीशुदा महिला से एक तरफा प्रेम हो गया। जिसके बाद उक्त पुलिसकर्मी महिला के मोबाइल फोन बीते कई दिनों से अलग-अलग प्रकार के संदेश भेज रहा था। महिला की ओर से पुलिसकर्मी द्वारा इस प्रकार के संदेश भेजे जाने के लिए मना भी किया गया। महिला द्वारा चेतावनी मिलने के बाद भी पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद तो पुलिसकर्मी ने विवाहित महिला को कई आपत्तिजनक संदेश भेज डाले। महिला पुलिसकर्मी की हरकतों से तंग हो गई। पीड़ित महिला सीधे मुंगेर एसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी (Munger SP Jagunnath Reddy Jalareddy) के ऑफिस में न्याय गुहार लगाने पहुंच गई। महिला ने यहां लिखित शिकायत दी। साथ ही आपने साथ बीती हर बात एसपी को बताई।
एसपी ने तुरंत मामले में की कार्रवाई
एसपी ने महिला का दुखड़ा सुनने के पूरे मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को अपने पास बुला लिया। जहां एसपी ने पुलिसकर्मी के साथ ही पीड़ित महिला का मोबाइल भी जब्त कर लिया। एसपी की ओर से मामले की तफ्तीश की जिम्मेदारी डीएसपी को सौंपी गई है। वहीं एसपी ने बताया कि मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित महिला का 164 के तहत बयान कराने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिया है। मामले पर एसपी ने कहा कि एक पुलिसकर्मी द्वारा ऐसी हरकत किसी भी हाल में सहन नहीं की जाएगी। एसपी ने इस केस में डीएसपी और थाना अध्यक्ष को तुरंत सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS