पटना में 100 रुपये पर हत्या : बेटी ने मांगा न्याय, राबड़ी ने लगाया राक्षसी राज कायम होने का आरोप

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में गुरुवार सुबह अपराधियों ने दूध विक्रेता विनय कुमार तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। विनय गायघाट पुल के नीचे सुधा डेयरी का बूथ चलाते थे। वे सुबह दुकान खोलने आए थे। दुकान खोलने से पहले विनय तिवारी पूजा करने गए। लौटते समय अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी, जिससे मौक पर उनकी मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलने पर सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विनय गायघाट में ही किराए के मकान में रहते थे। विनय तिवारी मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे। तीन दिन पहले कुछ लोगों से उनका 100 रुपये के चेंज को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेजा है।
मौके पर पहुंचे आलमगंज थाना के दारोगा धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बिहार की पूर्व सीएम एवं राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने गुरुवार को ट्वीट कर घटना को लेकर निंदा जताई है। साथ पूर्व सीएम ने बिहार में राक्षसी राज कायम होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पटना में दिन दहाड़े महज 100 रुपए के लिए सुधा बूथ के संचालक की हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी ने बताया की पापा मंदिर में पूजा कर रहा थे तभी अपराधी ने सिर में गोली मार दी। क्या सीएम नीतीश कुमार जानते है विगत वर्ष अपराध के आंकड़ों में कितनी वृद्धि हुई है?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS