नाबालिग लड़की ने हाथ पर रचा रखी थी किसी के नाम की महंदी, बहन की ससुराल में बरामद हुआ शव

नाबालिग लड़की ने हाथ पर रचा रखी थी किसी के नाम की महंदी, बहन की ससुराल में बरामद हुआ शव
X
बिहार के पूर्णिया जिले में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बिहार (Bihar) के पूर्णिया जिले (Purnia District) से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां पर अज्ञात अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या (killing) कर दी है। शव को खेत में फेंक दिया गया है। यहां किशोरी अपनी बहन के घर गई हुई थी। जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के बायसी थाना के डंगरहा घाट के निकट शनिवार को एक खेत से 16 साल की लड़की की लाश मिली। मृतका की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी अब्दुल रशीद ‌की बेटी नूरेसा के रूप में हुई। मृतक लड़की के हाथ में मेहंदी से अहमद का नाम लिखा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर बायसी थाना पुलिस पहुंची। जहां पुलिस (Police) मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

परिवार के लोगों के अनुसार मृतक युवती नूरेसा अपनी दो बहनों के साथ 17 जून को ही अपने बहन की ससुराल स्थित उसके घर बालूगंज आई थी। रात में खाना पाने के बाद तीनों बहन सो गईं। सुबह में नूरेसा नाम की लड़की लापता थी। तलाश की गई तो पता चला कि डंगराहा घाट के निकट एक लड़की की लाश फेंकी गई है। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान नूरेसा के रूप में की। नूरेसा के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था। शक जाहिर किया जा रहा है कि दोपट्टा से ही गला दबाकर लड़की की हत्या को अंजाम दिया गया है। वैसे स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

वहीं मृतक लड़की के पिता अब्दुल रशीद के आवेदन पर बायसी थाना में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी नूरेसा गुरुवार को बालूगंज मजार पर गई हुई थी। यहीं से वो अपनी बहन के घर चली गई। बाद में जानकारी मिली कि बेटी नूरेसा की किसी ने हत्या कर दी है और शव को खेत में फेंक दिया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है।

Tags

Next Story