ग्रामीणों ने बाढ़ से बचने के लिए बना ली पतीलों वाली नाव, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) समेत उत्तर बिहार (North Bihar) में कई जिले इस समय में बाढ़ (Flood) के कहर के चलते प्रभावित हैं। इन जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की प्रशासन भी हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहा है। जिससे कि बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा सके। इसके लिए बाढ़ प्रभावित इलकों में विभिन्न नावों का इंतजाम किया गया है। पर सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए नावों की कमी पड़ ही जाती है। जिससे लोगों के सामने दिक्कतें उत्पन्न हो जाती हैं। इन स्थितियों के बीच कुछ ना कुछ जुगाड़ करके लोग बाढ़ से अपना बचाव करते हैं। अब मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के मधुबन काटी गांव से एक ऐसा ही वीडियो (Video) सामने आया है। जो वीडियो बीते दिनों का बताया जा रहा है। जहां पर अपना बचाव करने के लिए बाढ़ फंसे कई लोग जुगाड़ की नाव (jugaad boat) का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के सैकड़ों गांव बूढ़ी गंडक नदी में आई बाढ़ की वजह से पानी में जलमग्न हैं। इसी इलाके में स्थित मधुबन काटी गांव में निवास करने वाले करीब 700 परिवार भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। प्रशासन द्वारा भी इन लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जाने की कोशिश की जा रही है। पर किसी वजह से यहां नावें कम पड़ गई हैं। इन हालातों के बीच मधुबन काटी के ग्रामीणों ने घर के बर्तनों से ही जुगाड़ की नाव (pottery boat) तैयार कर ली है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इन लोगों ने भोजन तैयार करने वाले बड़े एल्युमिनियम के पतीलों से जुगाड़ ही नाव बना डाली है। घरों के आसपास पानी जमा होने की वजह से ये लोग इन्हीं पतीले से बनी नाव के सहारे गांव से बाहर निकलते हैं। जिससे जीवन जीने के लिए अन्य जरूरी चीजों का इंतजाम करे सकें।
इन लोगों ने पतीले से तैयार की इस नाव पर बैठने के लिए एक चारपाई रखी हुई है। वीडियो में आप स्पष्ट देख सकते हैं कि ये तीन लोग 4 पतीलों से बनाई गई नाव के सहारे बाढ़ के पानी में से गुजर रहे हैं। इस समय बाढ़ के कहर के बीच जुगाड़ वाली नाव का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस जुगाड़ की नाव को लेकर मधुबन काटी गांव निवासी रामनाथ सहनी, चंद्रदेव सहनी, रिंकू समेत अन्य लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी से अपनी जिंदगी बचाने के लिए यह सब कुछ करना पड़ा है। इस यहां पर घरों में बाढ़ का पानी इतना जमा हो गया है कि रहना काफी कठिन हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS