अवैध संबंध के शक में पत्नी को चाय में मिलाकर दे दिया जहर, अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही महिला

अवैध संबंध के शक में पत्नी को चाय में मिलाकर दे दिया जहर, अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही महिला
X
बिहार के नालंदा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर अवैध संबंधों के शक में एक पति पर अपनी पत्नी को जहर दे देने का आरोप लगा है। वहीं गंभीर अवस्था में महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार (Bihar) में बीते काफी दिनों से लगातार अपराध (Crime) बढ़ रहा है। लोग अपनो को भी शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला नालंदा जिले से सामने आया है। जहां एक पति Husband पर जहर देकर अपनी ही पत्नी (Wife) की जान लेने के प्रयास का आरोप लगा है।

यह पूरी शर्मनाक वारदात नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। जहां पर किराए के घर में रहने वाले डब्लू पासवान पर अपनी पत्नी को चाय में जहर (poison) मिलाकर देकर मारने का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज आरोप पत्नी सुलेखा देवी की ओर से लगाए गए हैं। सुलेखा देवी के अनुसार उनकी ससुराल नूरसराय थाना इलाके के गोसाई बीघा में पड़ती है। शुक्रवार को सुलेखा देवी को उनके पति हरनौत थाना इलाके के बस्ती बीघा में स्थित उनके मायके से किराए के घर में आशानगर लेकर आए थे। वहीं उन्होंने बताया कि उनके पति डब्लू पासवान पहले से ही अपनी पत्नी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते थे। वहीं डब्लू पासवान टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

बताया जा रहे है कि बीते एक वर्ष से मारपीट की वजह से महिला अपने मायके में रह रही थी। जिसे शुक्रवार को किराए के घर पर पति डब्लू पासवान अपनी ससुराल से लेकर आया था। वहीं शनिवार की सुबह में ही पत्नी को चाय में कुछ मिलाकर पिला दिया और घर से बाहर निकल गया, जिसके बाद पत्नी सुलेखा देवी के पेट में दर्द होने लगा। पेट दर्द की दवा खा लेने के बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसपर महिला को कुछ संदेह हुआ। साथ ही वह तुरंत महिला थाना पहुंच गई। थाना पहुंचने के तुरंत बाद महिला वहीं पर बेहोश हो गई और उल्टियां करने लगी। जहां से महिला को पुलिस द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती सुलेखा देवी ने आरोप लगाया कि उसे पति ने चाय में मिलाकर कुछ दे दिया है। उस वक्त से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल में ससुराल पक्ष की ओर से कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है। बताया जा रहा है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया।

मामले पर महिला थाना अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि महिला शिकायत लेकर पहुंची थी। पर वह कुछ बता पाने से पहले ही बेहोश हो गई। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पावापुरी के लिए रेफर कर दिया गया है।

Tags

Next Story