Bihar Assembly Elections 2020: नंद किशोर यादव ने कसा तंज- 'पंखा' हुआ 'हाथी' पर सवार पर बाकी है 'लालटेन' व 'हाथ' का तमाशा

Bihar Assembly Elections 2020: नंद किशोर यादव ने कसा तंज- पंखा हुआ हाथी पर सवार पर बाकी है लालटेन व हाथ का तमाशा
X
Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने राजद से आरएलएसपी के अलग होने पर तंज कसा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि 'पंखा' तो 'लालटेन' छोड़ कर 'हाथी' पर सवार हो गया। लेकिन अभी 'लालटेन' और 'हाथ' का तमाशा बाकी है। इसके अलावा नंद किशोर यादव ने आज कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के सप्तऋषियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे के नेताओं में व्यंग्य बाण का दौर चल रहा है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने बुधवार को ट्वीट के जरिये विपक्षी महागठबंधन में से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के अलग होने पर तंज कसा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि 'पंखा' तो 'लालटेन' छोड़ कर 'हाथी' पर सवार हो गया। उन्होंने कहा कि अब खेल 'लालटेन' और 'हाथ' के साथ चल रहा है। 'हाथ' से कभी 'लालटेन' फिसलता है तो कभी 'लालटेन' 'हाथ' के साथ जाने से इंकार करता है। तमाशा बड़ा दिलचस्प है।


भजपा नेता नंद किशोर यादव ने इसके अलावा आज कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के सप्तऋषियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को मां उत्सव हॉल, गांधी नगर में सम्बोधित किया। इस दौरान नंद किशोर यादव ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार आने वाली है। कार्यक्रम की जानकारी कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने भी ट्वीट के माध्यम से दी है। अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बुधवार को गांधीनगर मंडल सप्तऋषियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में नखी स्फूर्ति का संचार किया। साथ ही विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने सफल कार्यक्रम के लिए पुरे मंडल को बधाई दी।



भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने एक और अन्य ट्वीट के माध्यम से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पूज्य पिताजी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। नंद किशोर यादव ने आपने संदेश में लिखा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जी के पूज्य पिताजी कृष्ण बिरला जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ओम बिरला जी व उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दे। विनम्र श्रद्धांजलि।



मंगल पाण्डेय ने राजद के पोस्टर-बैनर में लालू यादव की तस्वीर नहीं होने पर राजद को घेरा

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने ट्वीट कर बुधवार को राजद पर निशाना साधा है। मंगल पाण्डेय ने कहा कि किसी भी पार्टी के पोस्टर - बैनर पर उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर होती है। मैं लालटेन वालो से पूछना चाहता हूं कि अपने अन्य सहयोगियों की तरह आप भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भी धोखा दे रहे हैं या एक सजायाफ्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के होने से शर्मिंदगी महसूस हो रही है आप लोगों को?




Tags

Next Story