नंद किशोर यादव बोले - कांग्रेस के राज में किसानों के सिर पर न थी पगड़ी, न थे पैरों में जुते व कर्ज में थे अलग से दबे

बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने ट्वीट के माध्यम से किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग बताएं कि देश में कई दशकों तक शासन करने वाली उनकी पार्टी ने अन्नदाताओं के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि खेतों को पानी नसीब नहीं था, ना ही अन्नदाताओं को भरपेट भोजन मिल पाता था। यादव ने कहा कि किसानों की हालत ऐसी थी कि उनके पैर में न जूते थे व ना ही उनके सिर पर पगड़ी होती थी। ऊपर से किसान कर्ज में अलग से दबे हुये रहते थे।
नंद किशोर यादव ने कहा कि वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यादव ने कहा कि वर्तमान में किसानों की स्थिति कांग्रेस के राज से बेहतर है। यादव ने कहा कि सरकार कुछ बदलाव लाकर किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस व उसके शागिर्द उसमें अपनी टांगें अड़ा रहे हैं। नंद किशोर यादव ने कहा कि इतिहास इस चालबाजी को हमेशा याद रखेगा।
सपने बेचने वालों से बिहार की जनता को सावधान रहने की है जरूरत: भाजपा
भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि सियासत में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने वाले जल्दी ही गुम हो जाते हैं। ये चाइनीज सामान की तरह होते हैं। उसकी तरह टिकते नहीं। एक थे जो 'बात बिहार की' करने आए थे। कहां चले गए? ये लोग सपने बेचने वाले हैं। नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार की जनता को ऐसे फरेबियों से सावधान रहना होगा।
पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के हितों को लेकर सदा सजग हैं: नंद किशोर यादव
नंद किशोर यादव ने कहा कि देश की उन्नति में किसान की समृद्धि सबसे जरूरी है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी किसान हितों व कृषि हितों को लेकर सदा सजग रहते हैं। इसी लिए अब देश मे पहली किसान रेल के माध्यम से मोदी सरकार ने किसानों की आय को दोगुनी करने के दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS