भाजपाई संकट के समय में भी रखते हैं विरोधियों का ख्याल, विपक्षी कृषि बिल के खिलाफ फैला रहे अफवाह: नंद किशोर यादव

बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि इस समय एलजेडी 'लोकतांत्रिक जनता दल' नेता शरद यादव का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनका पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य को लेकर हालचाल जाना गया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शरद यादव का उपचार भी सुनिश्चित करवाया गया है। नंद किशोर यादव ने बताया कि जिस बात की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी ने खुद पत्र लिखकर दी है। साथ ही शरद यादव की बेटी सुभाषिनी द्वारा इसके लिये पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति शुक्रिया भी जताया गया है। इस पर भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि ऐसे हैं भाजपा के संस्कार जो विपरीत परिस्थितियों एवं संकट के समय में विरोधियों के भी स्वास्थ्य का ख्याल करना सिखाते हैं।
विपक्षियों के कहने से नहीं बदल सकती 'कृषि सुधार बिल की सच्चाई': नंद किशोर यादव
भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने अन्य शनिवार को अन्य ट्वीट के जरिये कृषि सुधार बिल के विरोध में खड़े नजर आ रहे विक्षियों को भी आड़े हाथ लिया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि किसानी के लिये लाए विधेयकों के बारे में विपक्ष व स्वार्थी तत्व अफवाहों का बाज़ार गर्म कर रहे हैं। नंद किशोर यादव ने कहा कि सच विपक्षियों के कहने से नहीं बदल सकता है। नंद किशोर यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने 'वन नेशन वन मार्केट' व इन विधेयकों के जरिए किसानों को यह अधिकार दिया है कि किसान अपनी इच्छा से अपनी उपज को मनचाही कीमत पर कहीं भी बेच सकते हैं।
एनडीए सरकार बिहार के हर क्षेत्र में करा रही विकास: भाजपा नेता
पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने एक और अन्य ट्वीट के माध्यम से बिहार में एनडीए सरकार द्वारा हर क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाने का दावा किया गया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा बिहार वासियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार में आगामी 4 वर्षों में 11 नये मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि अभी बिहार में कुल 17 मेडिकल कॉलेज है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 28 हो जायेगी। नंद किशोर यादव ने कहा कि जब से बिहार में एनडीए सरकार आई है। तब से बिहार के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS