Bihar Assembly Elections 2020: नंद किशोर यादव बोले- बाहुबल से चुनाव जीतने का समय गया, जनता अब विकास पर करेगी वोट

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साधा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार में विपक्षी दल बाहुबलियों की फौज उतार कर भी विधानसभा के चुनावों में जीत हासिल नहीं कर सकते हैं। नंद किशोर यादव ने कहा कि वो जमाना अब चला गया। जब बिहार में किसी के द्वारा बाहुबल से भी चुनाव जीत लिया जाता था। वहीं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने दावा किया कि बिहार में अब कानून का राज कायम है। बिहार की जनता अब आगामी विधानसभा के चुनावों में विकास को लेकर वोट करेगी।
नंद किशोर यादव ने कहा- हम कहते नहीं, करते हैं
बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने अन्य ट्वीट के जरिये विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' को भी निशाने पर लिया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि राजद ने बिहार में 23 वर्षों तक पंचायत चुनाव ही नहीं कराए। नंद किशोर यादव ने बताया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा' ने 2005 में सरकार बनाते ही अतिपिछड़ों को 20 फीसदी का आरक्षण दिया। वहीं नंद किशोर यादव ने कहा कि हम कहते नहीं, करते हैं, हम ठगते नहीं, डिलीवर करते हैं। भाजपा है तो भरोसा है।
एनडीए सरकार में बेटियां कर रही हैं कमाल : भाजपा नेता
भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने एक और अन्य ट्वीट के माध्यम से एनडीए सरकार की प्रशंसा की है। नंद किशोर यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में बेटियां कमाल कर रही हैं। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल बताया है। उन्होंने कहा कि रेशम के कीड़े की खेती ने रुक्मिणी बहन की जिंदगी बदली है। भाजपा नेता ने कहा कि वो एनडीए सरकार के नेतृत्व में मिले प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर हुई हैं। उन्होंने कहा कि रेशम बेचकर हर महीने हजारों रुपये की कमाई होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS