Bihar Assembly Elections 2020: नंद किशोर यादव बोले - दशकों तक कांग्रेस ने किसानों का सिर्फ वोट के लिए किया इस्तेमाल

Bihar Assembly Elections 2020: नंद किशोर यादव बोले - दशकों तक कांग्रेस ने किसानों का सिर्फ वोट के लिए किया इस्तेमाल
X
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित है। यादव ने कहा देश में दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने किसानों का सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया। किसानों के हित का कार्य देखकर कांग्रेसियों का कलेजा फटने लगता है।

बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सत्ता पक्ष व विपक्ष में वार-पलटवार जारी है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि लोकसभा में पारित हुये दो बिल किसानों के हित में हैं। लेकिन कुछ लोगों की गलतफहमी फैलाना फितरत होती है। उन्होंने कहा कि कई बार ये जानबूझ कर भी अनजान बनते हैं। ऐसे शातिर लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। नंद किशोर यादव ने बताया कि गुरुवार को लोकसभा में कृषि क्षेत्र से जुड़े दो विधेयक कृषक उपज व्यापार व वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण)विधेयक, 2020 व कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पास हुए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि ये दोनों ही विधेयक किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित है। भाजपा नेता ने कहा कि देश में दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने किसानों का सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित का कार्य देखकर कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फटने लगता है। नंद किशोर यादव ने बताया कि इन दोनों विधेयकों से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। वे अपनी उपज को खेत में भी बेच सकेंगे। याद रहे आज ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लोकसभा में पारित हुये दोनों बिल को किसान विरोधी करार दिया। साथ ही तेजस्वी इन अध्यादेशों को वापस लिये जाने की मांग उठाई।




Tags

Next Story