नंद किशोर यादव बोले, कांग्रेस के लोग किसान हितैषी होने का स्वांग रच कर 'कृषि सुधार बिल' के खिलाफ फैला रहे भ्रम

बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कृषि सुधार बिल के खिलाफ विरोध जाहिर कर रही कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सत्ता पर दशकों तक राज किया है। उस दौरान कांग्रेस की नीतियों ने देश को विकास की धारा से पूरी तरह दूर रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में वांचितों को उनका हक तक नहीं मिला है।
साथ ही नंद किशोर यादव ने बताया कि कांग्रेस के शासन में देश के अन्नदाता एवं किसान भी भुखमरी के शिकार थे। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुये नंद किशोर यादव ने कहा कि आज उन्हीं लोगों द्वारा देश में किसान हितैषी होने का स्वांग रचा जा रहा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोगों द्वारा कृषि सुधार बिल के खिलाफ भ्रम फैलाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग श्रमिक अधिकारों को मजबूती प्रदान करने वाले विधेयक का विरोध कर रहे हैं। साथ ही इसको लेकर नंद किशोर यादव ने कांग्रेसियों की दिशाहीन राजनीति उनकी पार्टी का पूरी तरह बंटाधार कर देगी। वहीं आज भाजपा द्वारा पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बिहार के शिक्षक एवं बुद्धिजीवियों के जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको रक्षामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। जिसमें बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी भागीदारी निभाई। उन्होंने इस बात की जानकारी अन्य ट्वीट के माध्यम से दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS