पटना सिटी को इंडोर स्टेडियम के रूप में मिलेगा नव वर्ष का उपहार

पटना सिटी को इंडोर स्टेडियम के रूप में मिलेगा नव वर्ष का उपहार
X
बिहार भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने बताया कि पटना सिटी में ढाई करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जो अगले माह बनकर तैयार हो जायेगा।

नया साल जल्द दस्तक देने जा रहा है। उससे पहले हर कोई अपने लिये नये वर्ष में आने वाली खुशियों की कल्पना कर रहा है। ऐसी ही एक खुशी नये साल में पटना सिटी को इंडोर स्टेडियम के तौर पर मिलने जा रही है।

बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने बताया कि पटना सिटी में ढाई करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने आज पटना सिटी में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। नंद किशोर यादव ने बताया कि मंगल तालाब के किनारे अवस्थित पाटलिपुत्र परिषद परिसर में करीब ढाई करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बन रहा है। यह इंडोर स्टेडियम नये साल में अगले महीने में बनकर तैयार हो जायेगा।

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने सोमवार को पटना सिटी में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिये तत्कालीन डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने अपने विधायक कोष से राशि प्रदान किया था। वहीं सुशील मोदी ने 6 फरवरी 2018 को इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया था। नंद किशोर यादव ने बताया कि इसी तरह गुलजारबाग मैदान में 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मिट्टी का थोड़ा सा काम अभी और किया जाना है।

इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद भाजपा ने नंद किशोर यादव ने पत्रकारो से भी बातचीत की। इस दौरान नंद किशोर यादव ने बताया कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिये धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में विविध योजनाओं के कार्यान्वयन की रफ्तार तेज रफ्तार से जारी रहेगी। पर्वू में स्वीकृत हुई योजनाओं का कार्य भी शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा यहां गली और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। आपको बता दें, नंद किशोर यादव पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं।

Tags

Next Story