यौन शौषण करने के बाद युवक ने किया शादी से इंकार, लड़की बोली- न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान

यौन शौषण करने के बाद युवक ने किया शादी से इंकार, लड़की बोली- न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान
X
बिहार के नवादा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने लड़के पक्ष द्वारा शादी के नाम पर चार लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। लेकिन वो अब शादी से इंकार कर रहे हैं। वहीं लड़की ने वीडियो जारी करके चेतावनी दी है कि उस न्याय नहीं मिला तो वो जान दे देगी।

बिहार (Bihar) के नवादा (Nawada) में एक युवती ने वीडियो जारी करते हुए बड़े ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि शादी का बहाना बनाकर लड़के पक्ष ने उससे चार लाख 5 हजार रुपये लिए थे। लेकिन अब लड़का पक्ष के लोगों ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। वायरल वीडिया (viral video) में युवती का कहना है कि लड़के के परिजनों ने शादी के नाम पर करीब दो साल पहले उससे रुपये लिए थे। अब जब शादी की बात सामने रखी गई तो लड़के के परिवार ने शादी से मना कर दिया है। लड़की का कहना है कि उसके परिवार वाले अब अपने लड़के की शादी कहीं और किसी अन्य लड़की के साथ करने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती पकरीबरावां थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की निवासी है। युवती का आरोप है कि करीब दो साल तक उसका होने वाला पति उसके पास आता-जाता रहा और उसका यौन शोषण भी करता रहा। युवती के आरोप के अनुसार लड़के पक्ष के लोग कौआकोल थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी हैं। पीड़ित लड़की ने मामले में मननपुर के पिता बैकुंठ साव और उनके लड़के उपेंद्र साव को आरोपित किया है।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि शादी के लिए उससे दहेज में और अधिक रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित युवती के अनुसार इस मामले को लेकर पकरीबरावां एसडीपीओ को आवेदन दिया गया। लेकिन अभी तक लड़के पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। युवती ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला और उसकी शादी उसी लड़के से नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी।

Tags

Next Story