बेगूसराय में गंगा नदी पर 6 लेन सड़क पुल का होगा निर्माण, एनएचएआई ने दिये आदेश

बेगूसराय में गंगा नदी पर 6 लेन सड़क पुल का होगा निर्माण, एनएचएआई ने दिये आदेश
X
मेगा ब्रिज परियोजना बिहार बेगूसराय के सामहो से मटिहानी के बीच गंगा नदी पर 6 लेन सड़क पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। एनएचएआई 'NHAI' ने एक निजी कंपनी को पुल निर्माण का डीपीआई बनाने का आदेश दिया है।

बिहार के बेगूसराय जिले के निवासियों के लिये खुशखबरी है। जानकारी के अनुसार मेगा ब्रिज परियोजना बिहार बेगूसराय के सामहो से मटिहानी के बीच गंगा नदी पर सड़क पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 'एनएचएआई' की जानकारी के अनुसार इस सड़क पुल की लंबाई 22 किलोमीटर होगी। यह सड़क पुल चार और छह लेन रोड का निर्माण होगा। जानकारी के अनुसार एनएचएआई 'NHAI' ने 22 किलोमीटर लंबे 4 और 6 लेन सड़क पुल निर्माण का डीपीआर बनाने का आदेश एक निजी कंपनी को सौंपा है।

राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने बेगूसराय के सामहो से मटिहानी के बीच गंगा नदी पर सड़क पुल निर्माण होने पर खुशी व्यक्त की है। साथ ही राकेश सिन्हा ने मेगा ब्रिज परियोजना बिहार बेगूसराय परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Tags

Next Story