Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार ने पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को जदयू की सदस्यता दिलाई

Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार ने पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को जदयू की सदस्यता दिलाई
X
Bihar Assembly Elections 2020: पटना में आज नीतीश कुमार द्वारा बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को जदयू की सदस्यता दिलाई गई। वहीं गुप्तेश्वर पाण्डेय ने इस पर जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का आभार जताया है।

बिहार में विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसको लेकर सियासी पार्टियां खुद को हर तरह से मजबूत बनाने में जुटी हैं। जानकारी है कि रविवार को पटना में जदयू के कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जदयू आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर गुप्तेश्वर पाण्डेय के पार्टी में शामिल कराये जाने की पुष्टि की गई है।

जदयू नेता ललन सिंह ने बिहार के पूर्व डीजीपी के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई गई है। ललन सिंह ने कहा कि गुप्तेश्वर पाण्डेय को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है। ललन सिंह ने बताया कि आईपीएस गुप्तेश्वर पाण्डेय ने लंबे समय तक पुलिस बल में सेवायें दी हैं। ललन सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड 'जदयू' को गुप्तेश्वर पांडे के आने से मजबूती मिलेगी।



बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने जदयू में शामिल होने के बाद कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है। गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने पुलिस में रहकर हमेशा ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया। पाण्डेय ने कहा कि नीतीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते थे। यह मुझे बहुत प्रभावी लगा।

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा अशोक चौधरी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा मुझे पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, बिहार की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। साथ ही इसको लेकर अशोक चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठों का बहुत बहुत धन्यवाद दिया।




Tags

Next Story