नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शात्री की आज दो अक्टूबर को जयंती है। बिहार समेत देशभर में आज दोनों महान आत्माओं को श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शात्री को उनकी जयंती पर सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। नीतीश कुमार ने दूसरे संदेश में लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं श्रद्धांजलि।
बिहार के जल संसाधन मंत्री एवं जदयू नेता संजय कुमार झा ने ट्वीट के जरिये लाल बहादूर शात्री और महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। संजय कुमार झा ने अपने संदेश में लिखा कि देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने की बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा। 'जय जवान जय किसान' के प्रणेता, दृढ़ निश्चयी व दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री, सरलता व सादगी के पर्याय, भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
संजय कुमार झा ने अन्य ट्वीट के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी उनकी जंयती पर याद किया है। संजय कुमार झा ने अपने संदेश में कहा कि बापू ने ऐसे भारत का सपना देखा था जहां सबकी भागीदारी हो। कोई भेदभाव न हो। महिलाओं को भी पुरुषों जैसे अधिकार हों और शराब आदि के लिए जगह न हो। बिहार 'न्याय के साथ विकास' के जरिए बापू के सपनों को धरातल पर उतार रहा है। राष्ट्रपिता की जयंती पर कोटिश: नमन।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने भी सोशल मीडिया के जरिये पूर्व पीएम लाल बहादूर शात्री को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा कि 'जय जवान - जय किसान' के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत् - शत् नमन। मंगल पाण्डेय ने अन्य संदेश में लिखा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नायक एवं सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव के प्रतीक 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने भी सोशल मीडिया के जरिये महात्मा गांधी और लाल बहादूर शात्री को उनकी जयंती पर याद किया है। मदन मोहन झा ने अपने संदेश में लिखा कि संपूर्ण विश्व को सत्य-अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं।
अन्य संदेश में मदन मोहन झा ने कहा कि दृढ़ संकल्प, सरलता के प्रतीक, देश को 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट के माध्यम से महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में लिखा कि सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन व कोटि-कोटि प्रणाम।
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से महात्मा गांधी को याद किया है। चिराग पासवान ने अपने संदेश में लिखा कि अहिंसा एवं सत्याग्रह के माध्यम से भारत को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें मेरा भावपूर्ण नमन। उनके मूल्य एवं आदर्श आज भी हमें सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS