नीतीश कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बिहार के इन नेताओं ने भी किया याद

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नीतीश कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तैलचित्र पर माल्यपर्ण कर उन्हें शत - शत नमन भी किया।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें 1 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में श्रद्धांजलि अर्पित की।https://t.co/aIVsHuWdDs #RajendraPrasad pic.twitter.com/JsM9juhhww
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 3, 2020
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने भी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती जयंती पर उनको याद किया व सादर नमन किया। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। इसके अलावा मंगल पाण्डेय ने ट्वीट के जरिये महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि महान क्रांतिकारी, मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले खुदीराम बोस को उनकी जयंती पर सादर नमन।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता एवं बिहार एमएलसी डॉ समीर कुमार सिंह ने ट्वीट कर दी है। इस समारोह की अध्यक्षता डॉ समीर कुमार सिंह ने की। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान डॉ समीर कुमार सिंह ने पटना में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर उन्हें सादर नमन किया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम,पटना में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मैंने की।सैंकड़ों कांग्रेसजन कार्यक्रम में शामिल हुए। @rssurjewala @shaktisinhgohil @ajaykapoor_inc @virenderrathor @DrMadanMohanJha pic.twitter.com/QnbWhIn5WS
— Dr. Samir Kumar Singh (@DrSamirKrSingh) December 3, 2020
वैशाली सांसद वीना देवी ने भी भारत के प्रथम राष्ट्रपति, विद्वान व कुशल राजनीतिज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्म जयंति पर उन्हें शत शत नमन किया। उन्होंने इस संदेश को ट्विटर पर भी शेयर किया है। इसके अलावा बिहार के अन्य पक्ष - विपक्ष के विभिन्न नेताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिये नमन किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS