बिहार एनएसयूआई ने छात्रवृत्ति समेत विभिन्न मुद्दों पर सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया

बिहार में लगातार कुछ दिनों से विरोधी सीएम नीतीश कुमार को शिक्षा व्यवस्था, बढ़ते अपराध, छात्रवृत्ति समेत अन्य मामलों को लेकर घेर रहे हैं। अब इन्हीं मामलों को लेकर बिहार एनएसयूआई (NSUI) ने भी बिहार में विभिन्न जगहों पर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए हैं। बिहार एनएसयूआई अध्यक्ष चुन्नू सिंह (शशि कुमार) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मंगलवार को बिहार एनएसयूआई के नालन्दा, बिहारशरीफ जिला इकाई ने आज प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, छात्रवृत्ति में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया है।
बिहार NSUI के सहरसा जिला इकाई द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया। pic.twitter.com/kfepmZOVwm
— NSUI Bihar (@NSUIBihar) January 19, 2021
इसके अलावा आज बिहार एनएसयूआई के सहरसा जिला इकाई द्वारा भी बिहार में बढ़ते अपराध और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया है। सहरसा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह कॉलेज के गेट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया।
अर्णव गोस्वामी को होनी चाहिए फांसी: चुन्नू सिंह
बिहार एनएसयूआई अध्यक्ष चुन्नू सिंह (शशि कुमार) ने अन्य ट्वीट के माध्यम से बताया कि आज राजधानी पटना में देशद्रोही अर्णव गोस्वामी के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया गया। चुन्नू सिंह ने बताया कि आज NSUI ने देशद्रोही अर्णव गोस्वामी का पुतला दहन कर पटना के कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जब पूरा देश शोक में था तब अर्णव जश्न मना रहा था ऐसे देश द्रोही को फांसी की सजा होनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS