बगीचे में चारा लेने गई महिला की नग्न मिला शव, परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या का जताया शक

बिहार (Bihar) के छपरा (Chapra) जिले में एक महिला की लाश नग्न हालत (woman's corpse naked) में बरामद हुई है। यह सनसनीखेज घटना जिले के बनियापुर थाना इलाके स्थित धोबी बस्ती की बताई जा रही है। यहीं एक बगीचे में महिला की लाश मिली है। जब स्थानीय लोगों को महिला का शव मिला था तो उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। वहीं शक जताया जा रहा है कि गैंगरेप करने के बाद महिला की हत्या (Woman murdered after gang rape) की गई है। वारदात के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मामले की सूचना पर खुद एसपी धोबी बस्ती पहुंचे। जहां एसपी श्वान दस्ते के सहयोग से मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए।
तफ्तीश में जुटी पुलिस (Police) को फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने महिला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। साथ ही अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे मामले में आगे का एक्शन लिया जा सके। हत्या (Murder) मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मृतक महिला की पहचान धोबी बस्ती निवासी तहीद हुसैन की पत्नी तैमूल निशा 32 वर्ष (सभी नाम काल्पनिक) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला पास के ही बगीचे में बकरी के लिए चारा लेने गई थी। जब महिला बीती शाम तक अपने घर नहीं लौट पाई तो चिंतित परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान लोगों को बगीचे में खून से लथपथ महिला का शव पड़ा हुआ मिला।
मृतक के चेहरे व सीने में धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे जख्म थे। साथ ही वह बिना कपड़ों के थी और उसका मुंह जमीन की ओर था। पुलिस की ओर से भी महिला के साथ गैंगरेप होने और बाद में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दिए जाने का शक जाहिर किया जा रहा है। वारदात को एक सुनसान बगीचे में अंजाम दिया गया है। इस कारण महिला के चीखने और चिल्लाने की कोई आवाज नहीं सुन सका। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। वारदात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। शुरू में ग्रामीणों ने महिला की लाश को कब्जे में लेने से पुलिसकर्मियों को रोक दिया था।
परिवार के लोग खोजी कुत्ते को बुलाकर घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कराए जाने की मांग उठा रहे थे। बीती देर रात में मौके पर खुद छपरा एसपी सन्तोष कुमार पहुंचे। जहां उन्होंने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। मामले पर एसपी ने बताया कि हत्या की नियत से महिला पर कई बार चाकू से हमला किया गया है। वैसे अभी तक रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की पुख्ता जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS